Who is Praful Hinge: टॉस के वक्त नाम आया, फिर भी नहीं खेल पाए! आखिर प्रफुल हिंगे के साथ उस दिन क्या हुआ था? जानें विदर्भ के इस रफ्तार के सौदागर की पूरी कहानी और IPL डेब्यू का रोमांचक सफर.
SRH vs RR: प्रफुल हिंगे जो IPL 2026 का अपना पहला मैच खेलने उतरे थे उनके लिए यह एक सपनों जैसा डेब्यू रहा. पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 216 रनों का एक बड़ा स्कोर खड़ा किया था. राजस्थान रॉयल्स ने भी वैभव सूर्यवंशी को ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर पारी की शुरुआत करने के लिए भेजा. लेकिन भला किसने सोचा होगा कि प्रफुल हिंगे नाम का एक गेंदबाज अपने पहले ही IPL मैच में इतना बड़ा धमाल मचा देगा?
प्रफुल हिंगे पहला ओवर फेंकने आए. पहली ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने एक रन लिया, लेकिन अगली ही गेंद पर आक्रामक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में बिना कोई रन बनाए (डक पर) आउट हो गए. अगली चार गेंदों के अंदर ही ध्रुव जुरेल और लुआन डी प्रिटोरियस भी आउट हो गए. एक गजब के संयोग की बात यह रही कि ये तीनों ही बल्लेबाज ‘शून्य’ के स्कोर पर आउट हुए.
प्रफुल हिंगे ने इतिहास में अपना नाम उस पहले गेंदबाज के तौर पर दर्ज करवा लिया है, जिसने IPL की किसी पारी के पहले ही ओवर में तीन विकेट चटकाए हों. हालांकि, ऐसे और भी गेंदबाज हुए हैं जिन्होंने पारी के शुरुआती ओवर में दो विकेट लिए हैं, लेकिन तीन विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज के तौर पर प्रफुल का नाम सबसे ऊपर है.
विदर्भ के तेज गेंदबाज प्रफुल हिंगे के लिए पिछला एक हफ्ता किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं रहा. आखिरकार सोमवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्हें मैदान पर उतरने और अपना आईपीएल डेब्यू करने का मौका मिल ही गया. प्रफुल हिंगे का असली डेब्यू तो 11 अप्रैल को मुल्लांपुर में ही हो जाना चाहिए था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. पंजाब के खिलाफ मैच में कप्तान ईशान किशन ने टॉस के वक्त साफ कहा था कि जयदेव उनादकट की जगह प्रफुल हिंगे डेब्यू कर रहे हैं. हैरानी की बात यह रही कि प्लेइंग XI में नाम होने के बावजूद प्रफुल फील्ड पर नहीं उतरे. हैदराबाद ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर वापस उनादकट को ही बुला लिया और प्रफुल बेंच पर ही बैठे रह गए. आज सोमवार को राजस्थान के खिलाफ ईशान किशन ने फिर उन पर भरोसा जताया और इस बार वो वाकई मैदान में नजर आए और तहलका मचा दिया.
विदर्भ की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले प्रफुल हिंगे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. SRH ने उन पर भरोसा जताते हुए उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में अपनी टीम के साथ जोड़ा था. 24 साल के प्रफुल ने साल 2024-25 के सीजन में ही सीनियर क्रिकेट के हर फॉर्मेट (फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20) में कदम रखा है. आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने 10 फर्स्ट क्लास मैचों में 26.66 की औसत से 27 विकेट झटके हैं. वहीं, लिस्ट ए के 6 मैचों में उनके नाम 5 विकेट हैं. हालांकि टी20 क्रिकेट का उन्हें ज्यादा अनुभव नहीं है और उन्होंने अब तक केवल एक मैच खेलकर एक विकेट लिया है.
प्रफुल अपनी गेंदबाजी को निखारने के लिए लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं. वह साल 2022 से चेन्नई स्थित मशहूर एमआरएफ पेस फाउंडेशन (MRF Pace Foundation) में ट्रेनिंग ले रहे हैं. इतना ही नहीं अपनी धार और रफ्तार को और बेहतर बनाने के लिए वह 2024 में 15 दिनों के कैंप के लिए ब्रिस्बेन भी गए थे.
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पराग का मानना था कि नई पिच होने की वजह से शुरुआत में गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. राजस्थान की टीम में दो बदलाव हुए. शिमरॉन हेटमायर को आराम दिया गया और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने अपना डेब्यू किया. वहीं सनराइजर्स में उनादकट की जगह प्रफुल को शामिल किया गया.
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, ईशान मलिंगा
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे
Chorbagan Durga Puja pandal accident: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना…
Identifying Real Diamonds: हीरे की असलियत पहचानने के लिए ज्वेलर्स उसकी चमक, कट, सतह और…
Kangana Ranaut Navratri look: कंगना रनौत ने नवरात्रि के मौके पर छत्तीसगढ़ में गरबा उत्सव…
Anirudh Ravichander net worth: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर की…
: पुराने सोने के गहने बेचते या बदलते समय केवल कुल वजन के आधार पर…
Gwalior Sheetla Mata Mandir Truck Accident: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को ग्वालियर जिले में…