<
Categories: क्रिकेट

IPL 2026: मोहम्मद शमी की जबरदस्त कुटाई… पंजाब किंग्स ने ठोक दिए 254 रन, संजीव गोयनका को कहीं का नहीं छोड़ा

Priyansh Arya: पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ के खिलाफ शानदार खेल दिखाया और लखनऊ के गेंदबाजों की बत्ती गुल कर दी. पंजाब ने आक्रामक बल्लेबाज़ी से तहलका मचा दिया और सिर्फ 20 ओवर में 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया.

Priyansh Arya Batting: आईपीएल 2026 का 29वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो उनपर भारी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार खेल दिखाया और लखनऊ के गेंदबाजों की बत्ती गुल कर दी. पंजाब ने आक्रामक बल्लेबाज़ी से तहलका मचा दिया और सिर्फ 20 ओवर में 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया.
पंजाब के लिए शुरुआत से ही टीम ने गेंदबाजों पर हमला बोल दिया और हर ओवर में चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिली. ओपनिंग करने उतरे प्रियांश आर्या ने सिर्फ 37 गेंदों पर 93 रन ठोक दिए. अपनी पारी में उन्होंने 9 छक्के और 4 चौके मारे.  उनके साथ आए प्रभसिमरन सिंह 0 पर ही आउट हो गए थे लेकिन इसके बाद कूपर कॉनली ने भी तूफान ला दिया. उन्होंने भी उसी रफ्तार को जारी रखा. उन्होंने 46 गेंदों पर 87 रन बनाए और 8 चौके व 7 छक्कों की मदद से गेंदबाजों की जमकर धुनाई की.
दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी ने मैच को पूरी तरह पंजाब किंग्स के पक्ष में कर दिया. बता दें कि प्रियांश और कूपर के बीच कुल 182 रन की पार्टनरशिप हुई. हालांकि कप्तान श्रेयस अय्यर जल्दी आउट हो गए, लेकिन टीम की आक्रामकता पर कोई असर नहीं पड़ा. स्टोइनिस ने 16 गेंदों में 29 जबकि शशांक सिंह ने सिर्फ 6 गेंदों पर 17 रन बनाकर अंत में विस्फोटक फिनिश दिया. इस तरह पंजाब किंग्स ने कुल 254 रन का स्कोर खड़ा किया और लखनऊ को 255 रन का लक्ष्य दिया. मैच के दौरान संजीव गोयनका परेशान नजर आए.

मोहम्मद शमी की जमकर धुनाई हुई

विपक्षी गेंदबाज़ पूरी तरह दबाव में नजर आए. मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 56 रन देकर सिर्फ 1 विकेट लिया और काफी महंगे साबित हुए. मोहसिन खान ने भी 4 ओवर में 43 रन देकर 1 विकेट हासिल किया. प्रिंस यादव ने जरूर अच्छा प्रदर्शन किया और 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए, लेकिन बाकी गेंदबाजों ने निराश किया. मणिमरन सिद्धार्थ ने भी 2 विकेट लिए, लेकिन 35 रन लुटा दिए. अन्य गेंदबाजों में आवेश खान सबसे ज्यादा महंगे रहे, जिन्होंने 3 ओवर में 46 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar
Tags: IPL 2026

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST