<
Categories: क्रिकेट

बाबर आजम में घुसी वैभव सूर्यवंशी की आत्मा, 192 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन, 52 बॉल में जड़ी सेंचुरी

Babar Azam Century: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के मौजूदा सीज़न में बाबर आज़म ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पेशावर ज़ल्मी को मजबूत शुरुआत दिलाई. क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में उन्होंने 52 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए.

Babar Azam Century: इधर भारत में हो रहे आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी तो वहीं, पाकिस्तान में पीएसएल (PSL) 2026 के मौजूदा सीज़न में बाबर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पेशावर ज़ल्मी को मजबूत शुरुआत दिलाई. क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में उन्होंने 52 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए. ये उनके टी20 करियर का 12वां शतक था. पारी की शुरुआत करने उतरे लाहौर के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए 192.31 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की.
उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए और पूरी तरह से विपक्षी गेंदबाज़ों पर हावी रहे. बाबर ने अपनी सेंचुरी मैच की आखिरी गेंद पर दो रन लेकर पूरी की, जो जांहदाद खान द्वारा डाली गई थी. यह उनके PSL करियर का तीसरा शतक था, जिससे उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. इस दौरान बाबर ने कुसल मेंडिस के साथ दूसरे विकेट के लिए 75 गेंदों पर 135 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की. मेंडिस ने 44 गेंदों पर 83 रनों की तेज़तर्रार पारी खेली.
इस पारी के साथ बाबर आज़म के टी20 क्रिकेट में कुल शतकों की संख्या 12 हो गई है. इस प्रारूप में उनसे आगे केवल क्रिस गेल हैं, जिनके नाम 22 शतक दर्ज हैं. PSL 2026 में बाबर अब तक 7 पारियों में 401 रन बना चुके हैं, जबकि पेशावर ज़ल्मी के लिए कुसल मेंडिस (413 रन) उनसे आगे हैं. इस शतक के बाद उनका बल्लेबाज़ी औसत 100.25 तक पहुंच गया है.

टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले प्लेयर्स

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में क्रिस गेल सबसे आगे हैं, जिन्होंने 22 शतक लगाए हैं. उनके बाद पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज़ बाबर आज़म 12 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने 10 शतक बनाए हैं. वहीं दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक, भारत के विराट कोहली, राइली रूसो और पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने 9-9 शतक जड़े हैं.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST

Jordan church attack: जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…

Last Updated: October 23, 2026 21:23:00 IST