<
Categories: क्रिकेट

SRH vs RCB: प्लेइंग XI में नहीं मिला था मौका, इंपैक्ट प्लेयर बनकर मैदान पर आया, फिर बेंगलुरु को जिताया

SRH vs RCB IPL 2026: आईपीएल 2026 का आगाज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत के साथ किया है. पहले मुकाबले में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया और 2 अंक हासिल किए. आरसीबी को इस मैच में जिताने वाला कोई प्लेइंग XI का खिलाड़ी नहीं था बल्कि इंपैक्ट प्लेयर के रूप में आए देवदत्त पड्डिकल थे.

RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का ओपनिंग मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (SRH vs RCB) के बीच खेला गया. इस मैच में आरसीबी की टीम ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने इंपैक्ट प्लेयर के रूप में देवदत्त पड्डिकल को उतारा था जिन्हें प्लेइंग XI में नहीं रखा गया था. उन्होंने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और हैदराबाद के खिलाफ रन ठोक डाले और मैच को आसान बना दिया. विराट कोहली ने भी अपनी टीम के लिए बढ़िया बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 201 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. शुरुआत अच्छी नहीं रही, जहां ट्रेविस हेड (11) और अभिषेक शर्मा (7) जल्दी आउट हो गए, वहीं नितीश कुमार रेड्डी भी सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 38 गेंदों में 80 रन ठोक दिए, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे.
उनके साथ हेनरिक क्लासेन ने 31 रन की अहम पारी खेली. आखिर में अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों पर 43 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को 200 के पार पहुंचाया. अंत में डेविड पेन (6*) और जयदेव उनादकट (4*) नाबाद रहे. इस तरह टीम ने 10.05 की रन रेट से बड़ा स्कोर खड़ा किया. आरसीबी के लिए जैकब डफी सबसे सफल रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 अहम विकेट झटके, भुवनेश्वर कुमार ने भी किफायती गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लिया. रोमारियो शेफर्ड ने 4 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट जरूर लिए, लेकिन उनकी इकॉनमी 13.50 रही.

विराट कोहली ने ठोकी फिफ्टी

बेंगलुरु की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी. फिलिप सॉल्ट 7 गेंदों में 8 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए थे, लेकिन इसके बाद विराट कोहली ने पारी को संभालते हुए 38 गेंदों में 69 रन बनाकर टीम को मजबूती दी. वहीं इंपैक्ट प्लेयर देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 26 गेंदों पर 61 रन ठोक दिए, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. कप्तान रजत पाटीदार ने भी आक्रामक अंदाज़ में खेलते हुए सिर्फ 12 गेंदों में 31 रन बना डाले और टीम की रन गति को तेज बनाए रखा. इस तरह आरसीबी ने 15.4 ओवर में ही जीत हासिल कर ली.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

Jailer 2 Box Office Collection: 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी रजनीकांत की फिल्म! अब तक कमा डाले इतने करोड़

Jailer 2 Box Office Collection Day 8: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 23, 2026 08:11:16 IST

Petrol Diesel Price 23 October 2026: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आपके शहर में आज क्या है कीमत?

Petrol Diesel Price 23 October 2026: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत देश के कई प्रमुख…

Last Updated: October 23, 2026 08:04:28 IST

Aaj ka Mausam 23 October 2026: आज 11 राज्यों में बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर बर्फबारी से कांपेंगे मैदानी इलाके! IMD ने दी चेतावनी

Today Weather Update 23 October 2026: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में हवा की क्वालिटी लगातार…

Last Updated: October 23, 2026 07:43:46 IST

Gurugram News: 24 घंटे से बिजली-पानी को तरसे लोग, सड़क पर उतरे तो लगा डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम

Gurugram News: गुरुग्राम में बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है.…

Last Updated: October 22, 2026 23:13:20 IST

बहन की शादी के लिए गांव पहुंचा सलीम, आरोपी को देख ताजा हुआ पुराने जख्मों का दर्द, पीड़ित परिवार ने जाहिर की चिंता

Shabnam murder case: अमरोहा के बावनखेड़ी गांव में शबनम हत्याकांड के दोषी सलीम को अपनी…

Last Updated: October 22, 2026 22:48:23 IST