RCB Fan Viral Video: आरसीबी की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया के अलग-अलग देशों में है. साउथ कोरिया की एक महिला फैन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर आरसीबी के लिए अपना प्यार दिखाया है. देखें वीडियो...
साउथ कोरिया को RCB फैन का वीडियो वायरल.
RCB Fan Viral Video: IPL की सभी टीमों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के फैन सबसे ज्यादा खास माने जाते हैं. आरसीबी की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई अलग-अलग देशों में भी है. इस लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण ग्लोबल आइकन विराट कोहली हैं, जो पिछले 19 सालों से सिर्फ आरसीबी के लिए आईपीएल खेल रहे हैं. आरसीबी के फैन बेस का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि दूसरे देशों के लोग भी आईपीएल में कोहली को सपोर्ट करने के लिए आते हैं. इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. यह वीडियो साउथ कोरिया की महिला फैन मिशेल ने शेयर की है, जिसमें वह आरसीबी की जर्सी अनबॉक्स करते दिखाई देती हैं. इस दौरान वह काफी ज्यादा खुशी नजर आ रही थी, जिससे पता चलता है कि वह आरसीबी की कितनी बड़ी फैन हैं. देखें वीडियो…
वायरल वीडियो में देखा सकता है कि कोरिया की आरसीबी फैन मिशेल काफी एक्साइटमेंट के साथ जर्सी की अनबॉक्सिंग करती दिखाई देती हैं. उन्होंने पहले बॉक्स खोला, जिसमें से कुछ स्टिकर्स और कार्ड निकले. फिर आखिरकार वो पल आया, जब उन्होंने बॉक्स से आरसीबी की जर्सी बाहर निकाली. मिशेल जर्सी को हाथ में लेकर काफी ज्यादा खुश हो गईं और गले से लगा लिया. इसके बाद उन्होंने जर्सी पहनकर दिखाया कि वह उसे पाकर कितनी ज्यादा खुश हैं. यह 18 नंबर की जर्सी थी, जिस पर विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम लिखा हुआ था.
मिशेल ने वीडियो शेयर करते कैप्शन में लिखा कि वह एक कोरियन आरसीबी फैन हैं. उन्होंने आगे लिखा, ‘मुझे जर्सी भले ही देर से मिली हो, लेकिन टीम के लिए मेरा प्यार कभी देर से नहीं आया.’ कोरियाई फैन का यह वीडियो आरसीबी फैंस को खूब पसंद आ रही है. आरसीबी फैंस की ओर से इस वीडियो अलग-अलग रिएक्शन भी आ रहे हैं. कई फैंस ने लिखा कि आरसीबी सिर्फ फ्रेंचाइज नहीं, बल्कि एक इमोशन है. उनकी इस वीडियो पर आरसीबी फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. इससे एक बार जाहिर होता है कि विराट कोहली और आरसीबी की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने साल 2025 में पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था. अब IPL 2026 में आरसीबी अपने टाइटल को डिफेंड करने के लिए मैदान पर उतरी है. फिलहाल आरसीबी की टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है. आरसीबी ने कुल 4 मैच खेले हैं, जिनमें 3 जीत और एक हार मिली है.
Chorbagan Durga Puja pandal accident: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना…
Identifying Real Diamonds: हीरे की असलियत पहचानने के लिए ज्वेलर्स उसकी चमक, कट, सतह और…
Kangana Ranaut Navratri look: कंगना रनौत ने नवरात्रि के मौके पर छत्तीसगढ़ में गरबा उत्सव…
Anirudh Ravichander net worth: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर की…
: पुराने सोने के गहने बेचते या बदलते समय केवल कुल वजन के आधार पर…
Gwalior Sheetla Mata Mandir Truck Accident: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को ग्वालियर जिले में…