Ananya Birla Viral Video: हाल ही में RCB की मालकिन अनन्या बिड़ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, लेकिन ये वीडियो किसी आईपीएल मैच का नहीं बल्कि उनके गाने का है.
RCB की मालकिन अनन्या बिड़ला ने अपने सुरों से इंटरनेट पर लगाई आग
Ananya Birla Viral Video: हाल ही में RCB की मालकिन अनन्या बिड़ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, लेकिन ये वीडियो किसी आईपीएल मैच का नहीं बल्कि उनके गाने का है.
इस वीडियो में वो ‘रहना है तेरे दिल में’ फिल्म का सुपरहिट गाना ‘सच कह रहा है दीवाना’ गा रही थीं. वो इस गाने को इतने बेहतरीन अंदाज में गा रही थीं, कि लोग उनकी सिंगिंग के फैन हो गए हैं.
इस वीडियो में अनन्या बिड़ला अपनी कार में सफर कर रही हैं. इसी दौरान वो मधुर आवाज में गाना शुरू करती हैं. ये गाना 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ का ‘सच कह रहा है दीवाना’ होता है. यह गाना एक्टर आर. माधवन पर फिल्माया गया है. अनन्या इस गाने को हूबहू वैसा ही गाती हैं. ऐसा लगता है कि उन्हें गाने के सारे लिरिक्स याद हैं. लोग उनके इस वीडियो की खूब तारीफ कर रहे है.
अनन्या बिड़ला, एक भारतीय गायक, गीतकार और उद्यमी है. वे कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी हैं, जो एक भारतीय उद्योगपति और भारत के सबसे बड़े समूह में से एक आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष हैं. 2016 में, अनन्या ने यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया के तहत अपना पहला एकल, “लिविन द लाइफ” म्यूजिक एल्बम भी जारी किया था. वो इस समय आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओनर भी हैं.
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…
Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…
Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…
Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…
Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…
India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…