<
Categories: क्रिकेट

RCB vs DC: दिल्ली के खिलाफ आरसीबी की ‘ग्रीन जर्सी’ बनेगी विलेन! आंकड़े देख बड़ी फैंस की धड़कनें

RCB Record In Green Jersey: आरसीबी की टीम 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ग्रीन जर्सी में मैदान पर उतरेगी. यह मुकाबला एम चिन्नास्वामी में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. ग्रीन जर्सी में आरसीबी का रिकॉर्ड काफी खराब रहा है.

RCB Record In Green Jersey: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी. यह IPL 2026 का 26वां मैच होगा, जो बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में आरसीबी (Royal Challengers Bengaluru) की टीम लाल की जगह हरी जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी. यह ग्रीन जर्सी आरसीबी की ‘ग्रीन इनिशिएटिव’ का अहम हिस्सा है. टीम के सभी खिलाड़ी आज के मुकाबले में ग्रीन जर्सी में दिखाई देंगे, जिससे सोसायटी में धरती और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का मैसेज जाएगा. यह परंपरा साल 2011 से चली आ रही है, जिसे आगे बढ़ाया जा रहा है.

आरसीबी की इन ग्रीन जर्सियों को पुराने और खराब हो चुके वेस्ट मटेरियल को रीसाइकिल करके बनाया जाता है. बता दें कि आरसीबी दुनिया की इकलौती ऐसी टीम है, जो पूरी पूरी तरह से ‘कार्बन-न्यूट्रल’ है. आरसीबी की टीम हर साल एक मैच में ग्रीन जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी है. हालांकि इसी ग्रीन जर्सी ने आरसीबी फैंस की टेंशन बढ़ा दी है. दरअसल, ग्रीन जर्सी में आरसीबी का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है.

ग्रीन जर्सी में RCB का रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने साल 2011 से अभी तक ग्रीन जर्सी में कुल 15 मुकाबले खेले हैं. इनमें से सिर्फ 5 ही मैचों में आरसीबी को जीत मिली है, जबकि 9 मुकाबलों में हार का सामना किया है. इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है. आखिरी बार पिछले सीजन में आरसीबी की टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ ग्रीन जर्सी में मैदान पर उतरी थी, जिसमें उसे 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था. इतना ही नहीं, 2021 में ग्रीन जर्सी में खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ आरसीबी की टीम सिर्फ 92 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई थी.

DC के खिलाफ ग्रीन जर्सी में उतरेगी RCB

18 अप्रैल (शनिवार) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले में आरसीबी की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ग्रीन जर्सी में मैदान पर उतरेगी.

ग्रीन जर्सी में विराट का रिकॉर्ड

ग्रीन जर्सी में आरसीबी का रिकॉर्ड भले भी खराब है, लेकिन कोहली का रिकॉर्ड शानदार है. विराट कोहली (Virat Kohli) ने RCB ने ग्रीन जर्सी में 14 मैच खेले हैं, जिनमें उनके बल्ले से कुल 502 रन आए हैं. इसमें 5 अर्धशतक और 1 शतक भी शामिल है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Caught on CCTV: पहले बेरहमी से पीटा फिर ट्रायल रूम में ले जाकर…,शोरूम हत्या का खौफनाक वीडियो आया सामने

Delhi Showroom Murder Case: पुलिस ने रविवार को आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल…

Last Updated: November 16, 2026 10:59:01 IST

Haryana News: नूंह में आधी रात गोलियों की गूंज! पुलिस एनकाउंटर में दो गो-तस्करों की मौत, पिकअप में मिले 7 गोवंश

Haryana Police Encounter: हरियाणा के नूंह में पुलिस और कथित गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई.…

Last Updated: November 16, 2026 10:29:24 IST

Vande Bharat Break Failure: 463 KM तक बिना ब्रेक दौड़ती रही वंदे भारत, लोको पायलट चिल्लाता रहा…किसी ने नहीं रोकी ट्रेन; फिर कैसे टला हादसा?

Vande Bharat Break Failure: हटिया से झांसी जा रही वंदे भारत ट्रेन 463 किलोमीटर तक…

Last Updated: November 16, 2026 09:42:25 IST

Silver Price Today: चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 16 नवंबर को Silver Rate में बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है भाव?

Silver Price 16 Nov 2026: 16 नवंबर को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहा.…

Last Updated: November 16, 2026 09:25:06 IST

Rajasthan Railway Track Blast: पहले प्यार के जाल में फंसाया, फिर बनाया आतंकी साजिश का मोहरा! पाकिस्तानी हैंडलर का खतरनाक प्लान

Rajasthan Railway Track Blast Update: राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट की जांच में पाकिस्तानी ISI हैंडलर…

Last Updated: November 16, 2026 09:11:20 IST

Watch Video: भारत में सुरक्षित नहीं… EX-मुस्लिम साहिल पर हुआ जानलेवा हमला; इस्लाम पर बयान देना पड़ा भारी?

Youtuber Sahil Controversy: मुंबई में यूट्यूबर साहिल ने खुद पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया…

Last Updated: November 16, 2026 09:02:31 IST