RCB Record In Green Jersey: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी. यह IPL 2026 का 26वां मैच होगा, जो बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में आरसीबी (Royal Challengers Bengaluru) की टीम लाल की जगह हरी जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी. यह ग्रीन जर्सी आरसीबी की ‘ग्रीन इनिशिएटिव’ का अहम हिस्सा है. टीम के सभी खिलाड़ी आज के मुकाबले में ग्रीन जर्सी में दिखाई देंगे, जिससे सोसायटी में धरती और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का मैसेज जाएगा. यह परंपरा साल 2011 से चली आ रही है, जिसे आगे बढ़ाया जा रहा है.
आरसीबी की इन ग्रीन जर्सियों को पुराने और खराब हो चुके वेस्ट मटेरियल को रीसाइकिल करके बनाया जाता है. बता दें कि आरसीबी दुनिया की इकलौती ऐसी टीम है, जो पूरी पूरी तरह से ‘कार्बन-न्यूट्रल’ है. आरसीबी की टीम हर साल एक मैच में ग्रीन जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी है. हालांकि इसी ग्रीन जर्सी ने आरसीबी फैंस की टेंशन बढ़ा दी है. दरअसल, ग्रीन जर्सी में आरसीबी का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है.
ग्रीन जर्सी में RCB का रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने साल 2011 से अभी तक ग्रीन जर्सी में कुल 15 मुकाबले खेले हैं. इनमें से सिर्फ 5 ही मैचों में आरसीबी को जीत मिली है, जबकि 9 मुकाबलों में हार का सामना किया है. इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है. आखिरी बार पिछले सीजन में आरसीबी की टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ ग्रीन जर्सी में मैदान पर उतरी थी, जिसमें उसे 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था. इतना ही नहीं, 2021 में ग्रीन जर्सी में खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ आरसीबी की टीम सिर्फ 92 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई थी.
DC के खिलाफ ग्रीन जर्सी में उतरेगी RCB
18 अप्रैल (शनिवार) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले में आरसीबी की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ग्रीन जर्सी में मैदान पर उतरेगी.
ग्रीन जर्सी में विराट का रिकॉर्ड
ग्रीन जर्सी में आरसीबी का रिकॉर्ड भले भी खराब है, लेकिन कोहली का रिकॉर्ड शानदार है. विराट कोहली (Virat Kohli) ने RCB ने ग्रीन जर्सी में 14 मैच खेले हैं, जिनमें उनके बल्ले से कुल 502 रन आए हैं. इसमें 5 अर्धशतक और 1 शतक भी शामिल है.