<
Categories: क्रिकेट

विलेन से हीरो बने डेविड मिलर! सिर्फ 4 गेंद में RCB के जबड़े से छीनी जीत, विराट कोहली भी देखते रह गए

RCB vs DC: आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच में डेविड मिलर ने तूफानी बल्लेबाजी की. मिलर ने आखिरी ओवर में 6, 6, 4 लगाकर अपनी टीम को मैच जिता दिया, जबकि इससे पहले गुजरात के खिलाफ वह 2 गेंद पर 2 रन नहीं बना पाए थे.

RCB vs DC David Miller: दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में मैच नहीं खत्म कर पाए थे. उस समय आखिरी दो गेंदों पर सिर्फ 2 रन की जरूरत थी, लेकिन मिलर की एक गलती की वजह दिल्ली कैपिटल्स मैच हार गई थी. वहीं, डेविड मिलर ने अपनी उस गलती को सुधारते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ ऐसा कारनामा किया है, जिसके लिए वह जाने जाते हैं. डेविड मिलर ने आखिरी ओवर में आरसीबी के खिलाफ लगातार 3 बाउंड्री लगाकर दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई. दरअसल, शनिवार को आरसीबी बनाम दिल्ली के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 176 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी, लेकिन शुरुआत अच्छी नहीं रही. केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स के अर्धशतकों के दम पर मैच आखिरी ओवर में पहुंच गया था. फिर डेविड मिलर ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मैच दिल्ली कैपिटल्स के नाम कर दिया.

मैच में कब क्या हुआ?

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने पहले टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. आरसीबी की ओर से विराट कोहली और फिल साल्ट ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. विराट कोहली 19 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद देवदत्त पडिक्कल भी 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं, फिल साल्ट ने 38 गेंदों पर 63 रनों की तूफानी पारी खेली. उनके अलावा टिम डेविड ने 26, क्रुणाल पांड्या ने 12 और जितेश शर्मा ने 14 रनों का योगदान दिया.

इसके दम पर आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 175 का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दिल्ली ने सिर्फ 18 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने पारी संभाली. केएल राहुल 57 रन बनाकर आउट हुए. फिर स्टब्स और अक्षर पटेल ने जिम्मेदारी संभाली और जीत के करीब पहुंचाया. हालांकि अक्षर पटेल को क्रैम्प्स की वजह से मैदान से बाहर जाना पड़ा, जिसके बाद डेविड मिलर क्रीज पर आए.

आखिरी ओवर का रोमांच

आखिरी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 6 गेंदों पर 15 रन की जरूरत थी. डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर थे. पहली दो गेंदों पर 1-1 रन आए. इसके बाद तीसरी गेंद पर डेविड मिलर (David Miller) ने रोमारियो शेपर्ड को विस्फोटक छक्का लगाया. इसके बाद चौथी गेंद पर भी एक शानदार छक्का लगाया. फिर पांचवी गेंद पर चौका लगाकर दिल्ली कैपिटल्स को मैच जिता दिया. दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

इस जीत के बाद डेविड मिलर काफी खुश दिखाई दिए, क्योंकि उनकी एक छोटी से गलती की वजह से दिल्ली को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. बता दें कि गुजरात के खिलाफ दिल्ली को आखिरी 2 गेंदों पर जीत के लिए सिर्फ 2 रन चाहिए थे. डेविड मिलर ने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर सिंगल लेने से मना कर दिया, जिसके बाद 1 गेंद पर 2 रन की जरूरत थी, लेकिन आखिरी गेंद मिस हो गई. इससे गुजरात ने 1 रन से मैच जीत लिया था.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST