Radhe Gurjar Reels: मध्य प्रदेश के ग्वालियर के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर राधे गुर्जर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वो रशियन महिला के साथ वीडियो बनाने के दौरान अश्लील भाषा का इस्तेमाल कर कर रहा है. पुलिस ने इस मामले में अब जांच शुरू कर दी है.
ग्वालियर किले पर घूमने आई रशियन महिला के साथ राधे गुर्जर ने रील बनाने के दौरान अश्लील भाषा का किया इस्तेमाल
MP News: सोशल मीडिया पर आजकल रील का दौर चल रहा है. जिसको देखो वो रील बनाने में लगा हुआ है. कुछ लोग लाइक और फॉलोअर्स के लिए हदें पार कर देते हैं. मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है. ग्वालियर शहर के रहने वाले तथाकथित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राधे गुर्जर ने ग्वालियर किले पर घूमने आई एक रूसी पर्यटक के साथ रील बनाते समय सारी हदों को पार कर दिया.
दरअसल, बताया जा रहा है कि रूसी महिला हिंदी भाषा से बिल्कुल अंजान थी, फिर भी राधे ने उसके साथ अश्लील और भद्दी भाषा का इस्तेमाल किया. जो कोई भी सभ्य इंसान सुनना पसंद नहीं करेगा.
यह पूरी घटना ग्वालियर किले की बताई जा रही है, जहां अक्सर विदेशी पर्यटक घूमने आते हैं. बताया जा रहा है कि राधे गुर्जर ने उस रूसी महिला को अपनी वीडियो रील में शामिल कर लिया. महिला को लगा कि उनके बीच कोई सम्मानजनक बातचीत हो रही है, इसलिए उन्होंने थंब दिखाकर अपनी सहमति दे दी. लेकिन कैमरे के पीछे राधे गुर्जर असल में अश्लील टिप्पणियां कर रहा था. जो न सिर्फ महिला का अपमान था, बल्कि पूरे ग्वालियर शहर को भी शर्मसार कर दिया.
जैसे ही रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई लोगों में भारी गुस्सा भड़क उठा. शहर के लोगों ने इस हरकत की कड़ी निंदा की और इसे भारत की गौरवशाली परंपरा अतिथि देवो भव पर एक हमला बताया. बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो अब पुलिस के बड़े अधिकारियों की नजर में भी आ गया है. सूत्रों के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार, ग्वालियर पुलिस ने राधे गुर्जर के खिलाफ मौजूद सबूतों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है.
इसके अलावा, जानकारी सामने आ रही है कि ग्वालियर पुलिस की साइबर सेल ने राधे गुर्जर के सोशल मीडिया अकाउंट की गहन जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी ने पहले भी प्रैंक रील बनाने के बहाने किसी अन्य पर्यटक या महिला के साथ इसी तरह की अभद्रता की है. इस बीच, पर्यटन विभाग ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है, क्योंकि ऐसी घटनाओं से विश्व-प्रसिद्ध ग्वालियर किले की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचती है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस आरोपी के खिलाफ कानून की गंभीर धाराओं मानहानि और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामता दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि सोशल मीडिया कंटेंट के नाम पर अश्लीलता और गुंडागर्दी फैलाने वालों पर नकेल कसा जा सके.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…