IPL 2026: अजेय RCB के सामने राजस्थान के धुरंधर! क्या हेजलवुड के बिना विराट की सेना जीत की हैट्रिक लगा पाएगी? जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI और रणनीति.
RR और RCB के बीच IPL 2026 का आज पहला मैच होने वाला है. दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 देखिए
RCB vs RR predicted playing XI: राजस्थान रॉयल्स(RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच आज IPL 2026 का पहला मैच होने वाला है. इस सीजन में अब तक दोनों ही टीमें अजेय रही हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम अपनी जीत का सिलसिला जारी रख पाती है. RCB अपने स्टार गेंदबाज जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी के बावजूद टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और अब तक खेले गए दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है. पिछले सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले हेजलवुड के बिना भी डिफेंडिंग चैंपियन काफी मजबूत नजर आ रही है. राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ अपने तीसरे मैच में उतरते समय उम्मीद यही है कि RCB अपनी विनिंग कॉम्बिनेशन से कोई छेड़छाड़ नहीं करेगी. और यही बात राजस्थान के साथ भी है. वो भी अपनी विनिंग कॉम्बिनेशन से कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगी.
RCB की रणनीति पिछले सीजन की तरह ही साफ नजर आ रही है. जब तक बहुत जरूरी न हो, टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना पसंद नहीं करती. ओपनिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर विराट कोहली और फिल साल्ट के कंधों पर होगी. इन दोनों ने अब तक दो मैचों में क्रमश: 97 और 54 रन बनाए हैं और टीम को अच्छी शुरुआत दी है.
अगर टीम मैनेजमेंट किसी एक जगह पर बदलाव की सोच भी सकता था, तो वो नंबर 3 का स्थान था. लेकिन देवदत्त पडिक्कल ने CSK के खिलाफ 50 रनों की पारी खेलकर उस चिंता को भी दूर कर दिया है. इसका मतलब है कि 7 करोड़ में खरीदे गए वेंकटेश अय्यर को एक बार फिर बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है. हालांकि वह इम्पैक्ट प्लेयर की लिस्ट में रहेंगे, लेकिन मैदान पर उतरने की संभावना कम ही है.
जोश हेजलवुड की फिटनेस को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है जिससे साफ है कि वह राजस्थान के खिलाफ भी मैदान पर नहीं दिखेंगे. हेजलवुड कैंप से जुड़ तो चुके हैं लेकिन वह अभी भी अपनी चोट से उबर रहे हैं. उनकी वापसी की कोई तय तारीख फिलहाल सामने नहीं आई है.
बता दें कि 2025 के सीजन में हेजलवुड RCB के सबसे सफल गेंदबाज रहे थे जिन्होंने 12 मैचों में 22 विकेट झटके थे. उनकी गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार की अगुआई में जैकब डफी और अभिनंदन सिंह ने अब तक बेहतरीन काम किया है. गुवाहाटी में होने वाले इस मैच में भी युवा अभिनंदन सिंह को मौका मिलना तय है, जबकि सुयश शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है.
विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, अभिनंदन सिंह.
इम्पैक्ट प्लेयर्स: सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, रसिक सलाम डार, कनिष्क चौहान, जैकब बेथल.
राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में सबसे आक्रामक बैटिंग यूनिट के तौर पर उभरी है एक ऐसी उपलब्धि जिसका श्रेय यशस्वी जायसवाल और सूर्यवंशी को जाता है. टीम को शानदार शुरुआत देकर, इस जोड़ी ने विरोधी गेंदबाज़ों पर सफलतापूर्वक दबाव बनाया है. पिछले मैच में, सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने निडर अंदाज़ का प्रदर्शन करते हुए, जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया. रॉयल्स के गेंदबाज़ भी अपनी रणनीतियों को अमल में लाने में सफल रहे हैं.
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, नांद्रे बर्गर, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई / तुषार देशपांडे
इम्पैक्ट प्लेयर्स: लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, शुभम दुबे, बृजेश शर्मा, रवि सिंह
Vaibhav Suryavanshi vs Bhuvneshwar Kumar: बुमराह को पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी…
Vaginal Itching Cause: गर्मी का मौसम अब पूरी तरह से शुरू हो चुका है. इस…
Farman Khan Monalisa Marriage Controversy : मोनालिसा नाबालिग है. यह जांच से पता चला है.…
RCB vs RR: क्या बिश्नोई की गुगली में फंसेंगे किंग कोहली? वैभव सूर्यवंशी और आर्चर…
Kunal Kamra vs Eknath Shinde Song Controversy: स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा इन दिनों चर्चे में…
UP vehicle registration rules 2026: यदि आप भी यूपी नंबर गाड़ी चलाते हैं तो अब…