RCB vs SRH Weather Forecast | RCB vs SRH IPL 2026 weather Report: आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलेगा, क्योंकि चिन्नास्वामी के मैदान की बाउंड्री छोटी है. साथ ही मौसम का भी बड़ा रोल होने वाला है. देखें वेदर और पिच रिपोर्ट...
RCB बनाम SRH वेदर और पिच रिपोर्ट.
RCB vs SRH Weather Forecast | RCB vs SRH IPL 2026 weather Report: भारतीय क्रिकेट फैंस का लंबा इंतजार आज समाप्त होने जा रहा है. 28 मार्च की शाम 7:30 बजे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का मुकाबला खेला जाएगा. इसी रोमांचक मुकाबले के साथ IPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत होगी. क्रिकेट फैंस बेसब्री से बड़े मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी की टीम डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान में उतरेगी. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ईशान किशन के हाथों में होगी. इस ओपनिंग मुकाबले में टॉस की अहम भूमिका होने वाली है. साथ ही मौसम का मिजाज भी इस मुकाबले में अहम होने वाला है. ऐसे में इस महामुकाबले से पहले आइए जानते हैं कि पिच और मौसम का क्या रहेगा?
बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम अक्सर बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है. इस मैदान पर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. चिन्नास्वामी की पिच सपाट होती है, जिससे गेंद आसानी से बल्ले पर आती है. साथ ही इस मैदान की बाउंड्री भी छोटी है, जिससे गेंदबाजों को रन रोकने में मुश्किल होती है. हालांकि इस मैदान पर पिछले 10 महीनों से कोई भी मुकाबला नहीं खेला गया है, लेकिन पिच पहले ही तरह होने की उम्मीद है.
वहीं, टॉस की बात करें, तो टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी, क्योंकि इस मैदान पर टारगेट चेज करना आसान होता है. साल 2024 में आरसीबी (Royal Challengers Bengaluru) और सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल मैच इसी मैदान पर खेला गया, जिसमें IPL का सबसे बड़ा स्कोर बना था. SRH ने आरसीबी के खिलाफ 287 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था. इसक जवाब में आरसीबी ने भी 262 रन बना लिए हैं. ऐसे में जाहिर है कि इस मैच भी में हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिलेगा.
आईपीएल फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि इस मुकाबले में बारिश होने की कोई आशंका नहीं है. 28 मार्च को बेंगलुरु में मौसम साफ रहने वाला है. ऐसे में फैंस RCB बनाम SRH के रोमांचक मुकाबले का पूरा आनंद ले सकेंगे. हालांकि बेंगलुरु में दोपहर के समय गर्मी थोड़ी ज्यादा देखने को मिल सकती है. इस साल बेंगलुरु में पिछले सीजन से ज्यादा गर्मी होने की आशंका जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, दिन के समय तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि शाम होते-होते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा. वहीं, रात के समय मैदान पर ओस आने की भी संभावना जताई जा रही है. अगर ओस आती है, तो दूसरी पारी में टारगेट चेज करना आसान हो जाएगा.
RCB और SRH के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का पलड़ा भारी दिखाई देता है. दोनों टीमों के बीच कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 13 मुकाबले सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते हैं. वहीं, आरसीबी ने 11 मुकाबलों में जीत हासिल की है. इसके अलावा 2 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं.
Salman Khan News: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने की सलाह…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…
Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…
Jailer 2 Box Office Collection Day 5: रजनीकांत की Jailer 2 ने पांचवें दिन ₹42.35…