<
Categories: क्रिकेट

‘उनको वर्ल्ड कप जरूर खिलाओ…’ रिकी पोंटिंग को रोहित-विराट पर पूरा भरोसा, बोले- बाहर नहीं कर सकते

रिकी पोंटिंग ने कहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को 2027 वर्ल्ड कप की दौड़ से बाहर नहीं माना जा सकता. दोनों खिलाड़ी आईपीएल में शानदार फॉर्म में हैं और भारतीय टीम के लिए अब भी अहम साबित हो सकते हैं.

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि इन दोनों खिलाड़ियों को 2027 वर्ल्ड कप की रेस से बाहर नहीं माना जा सकता. पोंटिंग के मुताबिक, बड़े खिलाड़ी कभी आसानी से हार नहीं मानते और सही समय पर दमदार वापसी करना जानते हैं. हाल में बी दोनों को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में भी शामिल किया गया है. वह 14 जून से खेलते नजर आ सकते हैं.

रोहित शर्मा और विराट कोहली अब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और फिलहाल सिर्फ सीमित ओवरों का क्रिकेट खेल रहे हैं. दोनों खिलाड़ी इस समय आईपीएल में खेल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. विराट कोहली इस सीजन में लगातार रन बना रहे हैं, जबकि रोहित शर्मा भी चोट के बाद शानदार अंदाज में लौटे हैं. पोंटिंग ने कहा कि विराट के अंदर आज भी मैच जीतने का वही जुनून दिखता है, जो पहले दिखाई देता था. इसलिए वह विश्व कप में जरूर होने चाहिए.

रोहित की फिटनेस ने किया प्रभावित
रिकी पोंटिंग ने रोहित शर्मा की फिटनेस की भी खूब तारीफ की. उन्होंने कहा कि इस आईपीएल में रोहित पहले से ज्यादा फिट नजर आए हैं. पोंटिंग के मुताबिक, पिछले कई सालों में उन्होंने रोहित को इतनी अच्छी फिटनेस में कम ही देखा है. हैमस्ट्रिंग चोट से वापसी के बाद मुंबई इंडियंस ने रोहित को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया और उन्होंने टीम के लिए अहम रन बनाए.

आईपीएल में दोनों का शानदार प्रदर्शन
विराट कोहली ने इस आईपीएल सीजन में 13 मैचों में 542 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है. वहीं रोहित शर्मा ने आठ मैचों में 283 रन बनाए हैं और दो अर्धशतक लगाए हैं. खास बात यह है कि दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं. हाल ही में दोनों खिलाड़ियों को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है. हालांकि, रोहित शर्मा की फिटनेस पर अभी भी नजर रखी जा रही है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST