<

दिल्ली पुलिस ने साइबर नेटवर्क का किया भंडाफोड़, हनीट्रैप गिरोह का भी खुलासा, 89 लोगों के खिलाफ एक्शन

दिल्ली पुलिस ने देश भर में साइबर क्राइम करने वाले गिरोह का बंडाफोड़ किया है. इनमें से 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं हनीट्रैप में लोगों को फंसाने वाले गिरोह का भी खुलासा किया गया है.

Delhi Cyber Police: दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए एक ऐसे साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया, जो अब तक सैकड़ों लोगों को अपने लालच का शिकार बना चुका है. ये गिरोह दिल्ली के साथ ही पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और झारखंड तक पकड़ बनाए हुए था. पुलिस ने 40 करोड़ के साइबर नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए 89 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है. पुलिस ने 35 लोगों को गिरफ्तार किया है और 54 लोगों को नोटिस भेजा है. अप्रैल में पुलिस ने 34 बड़े साइबर फ्रॉड केस सॉल्व भी किए हैं.

जब्त किया गया ये सामान

दिल्ली पुलिस की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया है कि ये गिरोह दिल्ली के साथ ही पंजाब हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और झारखंड तक फैला हुआ था. इनके पास से 14.18 लाख रुपये की नकदी, 359 सिमकार्ड, 88 मोबाइल फोन और 218 एटीएम कार्ड के साथ ही साइबर क्राइम के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कई अन्य डिजिटल सामान भी जब्त किए हैं. 

डीएल ऑफिस के नाम से व्हॉट्सऐप ग्रुप

इसके अलावा पुलिस ने करमपुरा से संचालित 40 करोड़ रुपये का म्यूल अकाउंट सिंडिकेट तोड़ा है. इन आरोपियों ने डीएल ऑफिस के नाम से व्हॉट्सऐप ग्रुप बनाया था. इसके जरिए वे ओटीपी शेयरिंग का नेटवर्क चलाते थे. नकली बैंक खातों के जरिए वे इस साइबर क्राइम ग्रुप को चलाते थे और उस पर पैसे मंगाते थे.

हनीट्रैप का शिकार

इसके अलावा पुलिस ने एक और बड़े ऑपरेशन के जरिए फर्जी डेटिंग और क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़ भी किया है. ये लोग टेलीग्राम के जरिए लोगों को हनीट्रैप का शिकार बनाते थे. लोगों से ठगे जाने वाले पैसों को USDT क्रिप्टोकरेंसी में बदल दिया जाता था. डिजिटल ट्रेल के जरिए पुलिस को अफ्रीका स्थित IP एड्रेस भी मिला है. इसके कारण आशंका जताई जा रही है कि ये गिरोह अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ा है. पुलिस इन मामलों में आगे की कार्रवाई कर रही है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST