Priya Saroj Net Worth: कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की मंगेतर सांसद प्रिया सरोज इंटरनेट पर सुर्खियों में हैं. हाल ही में प्रिया सरोज ने संसद में दमदार भाषण दिया था, जिसके बाद वह खूब चर्चा में हैं. जानें प्रिया सरोज की नेटवर्थ और राजनीतिक करियर से जुड़ी सारी जानकारी...
क्रिकेटर रिंकू सिंह और उनकी मंगेतर प्रिया सरोज.
Priya Saroj Net Worth: भारतीय स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) की होने वाली पत्नी यानी मंगेतर प्रिया सरोज इन दिनों खूब चर्चा में हैं. प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं. हाल ही में लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर दिए गए दमदार भाषण के बाद प्रिया सरोज ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरीं. ऐसे में प्रिया सरोज के राजनीतिक करियर और नेटवर्थ को लेकर खूब चर्चा हो रही है. प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में हुआ था.
उनके परिवार का राजनीति से नाता रहा है. उनके पिता तूफानी सरोज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं. प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज 3 बार सांसद रह चुके हैं. फिलहाल वे केराकत विधानसभा सीट से विधायक हैं. ऐसे में प्रिया सरोज ने भी राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखा. अभी वह यूपी के मछलीशहर से सपा सांसद हैं. जानें उनके राजनीतिकर करियर के बारे में…
रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज (Priya Saroj) ने राजनीति में तेजी से अपनी पहचान बनाई. उन्होंने साल 2022 में अपने पिता तूफानी सरोज के लिए यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचार किया, जिसके बाद उन्हें जमीनी स्तर का अनुभव हुआ. फिर 2024 में प्रिया सरोज ने समाजवादी पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ा. उन्होंने उत्तर प्रदेश की मछलीशहर सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. प्रिया सरोज ने बीजेपी के बीपी सरोज को बड़े अंतर से हराया था. इस बड़ी जीत के साथ ही प्रिया सरोज 25 साल की उम्र में सबसे युवा सांसद बन गईं.
सांसद प्रिया सरोज की नेटवर्थ की बात करें, तो उनके पास ज्यादा संपत्ति नहीं है. 2024 के चुनावी हलफनामे के अनुसार, प्रिया सरोज की कुल संपत्ति लगभग 11.25 लाख रुपये है. उनके दो अलग-अलग बैंक खातों में मिलाकर करीब 10.18 लाख रुपये जमा हैं, जबकि बाकी नकद हैं.
सांसद प्रिया सरोज और रिंकू सिंह ने 8 जून को 2025 को लखनऊ के सेंट्रम होटल में सगाई की. इसमें दोनों के परिवार और करीबी दोस्त-रिश्तेदार शामिल हुए. वे दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं. हालांकि शादी की तारीख अभी कंफर्म नहीं हुई है.
भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह अभी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खेल रहे हैं. वह इस टूर्नामेंट में कोलकाता नाइटस राइडर्स (KKR) का हिस्सा हैं. इस साल केकेआर ने रिंकू सिंह को उप-कप्तान की जिम्मेदारी भी सौंपी है. ऐसे में इस सीजन रिंकू सिंह के ऊपर थोड़ा ज्यादा दबाव है.
UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…
Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…
India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…
Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…
पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…