<
Categories: क्रिकेट

MI vs DC: हिटमैन की ‘चाल’ में फंसे कुलदीप यादव! राहुल-अक्षर भी बने हुए कंफ्यूज, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

MI vs DC: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच में रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव के साथ माइंडगेम के खेला. इसके चलते दिल्ली कैपिटल्स ने अपना रिव्यू गंवा दिया. जानें रोहित शर्मा ने क्या किया. देखें वीडियो...

IPL 2026 Funny Moment: IPL 2026 का 8वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई को 6 विकेट से हरा दिया. हालांकि इसी मुकाबले में एक मजेदार वाकया देखने को मिला. दरअसल, मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी. MI की ओर से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ओपनिंग बल्लेबाजी करने के लिए आए थे. पारी के 9वें ओवर में कुलदीप यादव गेंदबाजी करने के लिए. कुलदीप यादव ने ओवर की 5वीं गेंद लेग साइड पर डाली, जिस पर रोहित शर्मा स्वीप शॉट खेलने गए, लेकिन बैट गेंद से दूर रही. कुलदीप यादव ने तुरंत जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया.

इसके बाद रोहित शर्मा ने अपना माइंडगेम शुरू किया. रोहित शर्मा ने तुरंत पवेलियन की ओर जाने का नाटक करने लगे, जैसे की वो आउट हो गए हैं. रोहित शर्मा के रिएक्शन को देखकर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों को लगा कि वह आउट हो गए हैं. इसके चलते दिल्ली कैपिटल्स ने DRS ले लिया, लेकिन रिव्यू में साफ हो गया कि रोहित शर्मा नॉटआउट हैं.

मैच के बाद क्या बोले रोहित शर्मा?

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की पारी खत्म होने के बाद रोहित शर्मा ने इस मजाकिया मामले को लेकर बातचीत की. रोहित शर्मा ने मुस्कुराते हुए बताया कि उन्हें अच्छी तरह पता है कि कुलदीप यादव को DRS लेना पसंद हैं. इसलिए वह अपनी किस्मत आजमा रहे थे. हालांकि वह अगले ही ओवर में आउट हो गए. रोहित शर्मा ने कहा कि वह पारी को अंत तक लेकर जाना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. रोहित शर्मा ने इस मैच में 26 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली. बता दें कि रोहित शर्मा मैदान पर अक्सर खिलाड़ियों के साथ मजाक करते देखा जाता है.

कैसा रहा दिल्ली बनाम मुंबई का मैच?

मैच की बात करें, तो मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए थे. मुंबई की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए थे. वहीं, रोहित शर्मा ने 35, नमन धीर ने 28 रनों का योगदान दिया. इसके चलते मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 163 रनों का टारगेट दिया. दिल्ली कैपिटल्स ने टारगेट का पीछा करते हुए 18.1 ओवर में ही मैच जीत लिया. DC की ओर से समीर रिजवी ने सबसे ज्यादा 51 गेंदों पर 90 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उनके अलावा पथुम निसंका ने 30 गेंदों पर 44 रन बनाए, जबकि डेविड मिलर ने 21 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Chris Gayle का 13 साल पुराना महारिकॉर्ड ध्वस्त! 20 साल के इस बल्लेबाज ने टी20 में ठोके नाबाद 188 रन, रच दिया इतिहास

Chris Gayle Record: 2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटन्स और नाइट्स के बीच…

Last Updated: October 3, 2026 12:48:57 IST

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST