<
Categories: मनोरंजन

Sajan Re Song: स्वैग और स्ट्रीट वाइब्स का तड़का, फिर धमाल मचा रहे नोरा फतेही और बादशाह, नया गाना रिलीज

एक बार फिर रैपर बादशाह और नोरा फतेही की जोड़ी धमाल मचा रही है. हाल ही में दोनों का 'सजन रे' गाना रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. गाना अपने अनोखे विजुअल्स के कारण चर्चा में बना हुआ है.

Sajan Re Song: बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही और रैपर बादशाह एक बार फिर धमाकेदार गाने के साथ वापसी कर चुके हैं. ये गाना फैंस को काफी पसंद आ रहा है. ये गाना टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज हो चुका है. ये गाना अपनी शानदार धुन और अपने अनोखे विजुअल्स के कारण भी चर्चा में है. सजन रे गाना देसी हिप-हॉप के साथ मेलोडिक वाइब्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. बादशाह ने अपने सिग्नेचर रैप और स्टाइल के साथ गाने को और भी बेहतर बना दिया है. नोरा फतेही ने इस गाने में केवल डांस ही नहींबल्कि अपनी आवाज बी दी है, जिसे सुनकर लोग काफी हैरान हो गए हैं. गाने में नोरा की सॉफ्ट वॉइस बादशाह के रफ-एंड-टफ हिप-हॉप स्टाइल को खूबसूरती से मैनेज कर रहा है.

झुग्गियों में शूट हुआ गाना

बता दें कि इस गाने को संजय ने कंपोज किया है. उन्होंने बादशाह और नोरा के साथ मिलकर इसके बोल भी लिखे हैं. गाने का वीडियो रजित देव ने कोरियोग्राफ किया है. इसे इन्फ्लिक्ट ने डायरेक्ट किया है. गाने का म्यूजिक काफी दमदार है. साथ ही वीडियो भी काफी बेहतरीन है. इस वीडियो को मुंबई की झुग्गियों के बैकग्राउंड में शूट किया गया है. वीडियो में एक तरफ नोरा और बादशाह का ग्लैमरस लुक है. वहीं दूसरी तरफ स्थानीय बच्चों का साथ वीडियो को और भी इमोशनल और रियल बना रहा है.

रिलीज के साथ ही धमाल मचा रहा गाना

नोरा फतेही को उनके मूव्स के लिए जाना जाता है लेकिन इस गाने में उन्होंने स्ट्रीट स्टाइल डांस किया, जिसे उन्होंने नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया. स्लम एरिया में फिल्माए गए इस गाने के डांस सीक्वेंस फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं. रिलीज होने के कुछ ही घंटों में इस गाने को यूट्यूब पर लाखों व्यूज मिल चुके हैं. फैंस इस जोड़ी की केमिस्ट्री और नोरा के गाने और डांस को काफी पसंद कर रहे हैं. लोगों का मानना है कि ये गाना अपनी कैची ट्यून्स और हाई-एनर्जी बीट्स के कारण क्लबों और शादियों में जबरदस्त धमाल मचाने वाला है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की बढ़ी मुश्किलें, 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, POCSO में FIR

Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची…

Last Updated: November 14, 2026 11:47:01 IST

Caught on CCTV: मौत बनकर गिरा होर्डिंग का खंभा! बाइक से जा रहे पति-पत्नी दबे, वीडियो देखकर कांप उठेंगे

Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…

Last Updated: November 14, 2026 11:33:37 IST

दिल्ली वालों को मिलने वाली है जाम से आजादी! एक ही पिलर पर दौड़ेगी मेट्रो और गाड़ियां, तैयार हो रहे 3 डबल डेकर कॉरिडोर

Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…

Last Updated: November 14, 2026 11:27:27 IST

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 38 IAS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के DM बदले; देखें पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer: देर रात 38 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. इनमें…

Last Updated: November 14, 2026 11:17:33 IST

Noida Metro: नोएडा से गाजियाबाद का सफर होगा आसान, सेक्टर-61 से गौर चौक तक दौड़ेगी मेट्रो; नमो भारत से भी जुड़ेगा रूट

Noida Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है.…

Last Updated: November 14, 2026 10:51:32 IST