<
Categories: क्रिकेट

MI vs RR: रनों की बारिश या विकेटों की बौछार… गुवाहाटी में कौन करेगा राज, क्या असर दिखाएगी पिच?

MI vs RR Pitch Report: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स का मैच गुवाहाटी के मैदान पर खेला जाएगा. इसी मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान का मुकाबला हुआ था, जिसमें CSK सिर्फ 127 रन पर सिमट गई थी. जानें इस मैच में पिच क्या असर दिखाएगी...

MI vs RR Pitch Report: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच IPL 2026 का 13वां मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होगा, जो शाम 7:30 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम वापसी करने के इरादे से उतरेगी. पिछले मैच में मुंबई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम की नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी. राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक 2 मैच खेले हैं, जिनमें से दोनों मैचों में जीत हासिल की है. अब राजस्थान रॉयल्स की टीम लगातार तीसरा मैच जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. राजस्थान और मुंबई की भिड़ंत गुवाहाटी के मैदान में होने वाली है, जो कुछ मैचों के लिए राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड है. ऐसे में फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस मैच में पिच क्या असर दिखाएगी. देखें पिच रिपोर्ट…

क्या गुल खिलाएगी गुवाहाटी की पिच?

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान में काली मिट्टी की पिच है, जो बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है. गुवाहाटी के मैदान पर अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 160 रन है, जबकि दूसरी पारी में औसत स्कोर 153 का रहा है. इस मैदान पर अभी तक IPL के 7 मैच खेले गए हैं, जिनमें 1 मैच धुल गया था.

वहीं, 3 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है, जबकि दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने भी उतने ही मैच जीते हैं. ऐसे में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. IPL 2026 में इस मैदान पर राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का मैच खेला गया था. इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सिर्फ 127 रन पर ढेर हो गई थी, जिसे राजस्थान की टीम ने आसानी से चेज कर लिया था. उस मैच में तेज गेंदबाजों को खूब मदद मिली थी.

कैसी होगी प्लेइंग XI?

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी. वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि ध्रुव जुरेल और रियान पराग तीसरे-चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. इसके बाद शिमरॉन हेटमायर और डोनोवन फरेरा मिडिल ऑर्डर संभालेंगे. वहीं, रविंद्र जडेजा लोअर ऑर्डर में खेलते नजर आएंगे. वहीं, गेंदबाजी की बात करें, तो जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा दिखाई देंगे. उनके साथ रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे भी नजर आ सकते हैं.

मुंबई इंडियंस की बात करें, तो कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इस मैच में वापसी करेंगे, जिसके चलते टीम के कॉम्बिनेशन में कई बदलाव होंगे. इस मुकाबले में ट्रेंट बोल्ट भी वापसी कर सकते हैं, जबकि कॉर्बिन बॉश को बाहर बैठना पड़ेगा. वहीं, बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, रायन रिकल्टन, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा पर ज्यादा जिम्मेदारी होगी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Chammak Challo जाएंगे भूल…अब ट्रेंड होगा ‘डैडी कूल’, 15 साल बाद King में Shahrukh-Kareena का नया गाना मचाएगा तहलका

Shahrukh Kareena Song: फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान और करीना कपूर की जोड़ी फिर नजर…

Last Updated: October 7, 2026 10:23:53 IST

Delhi Protest: राहुल-प्रियंका के खिलाफ FIR दर्ज, लगा ये गंभीर आरोप; कल रात किए गए डिटेन

Delhi Protest: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के…

Last Updated: October 7, 2026 10:04:51 IST

Delhi Traffic Alert: आज दिल्ली में लग सकता है महाजाम! इन रास्तों पर जाने से बचें, पार्किंग भी रहेगी बंद

Delhi Traffic Police Advisory: दिल्ली में बीजेपी के कार्यक्रम के चलते 7 अक्टूबर को कई…

Last Updated: October 7, 2026 09:52:34 IST

CNG Price Hike: आज से CNG और PNG के दाम बढ़े, कितनी महंगी हुई गैस? जानें नए रेट

Cng Price Hike:  आज से CNG और PNG दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई…

Last Updated: October 7, 2026 09:44:18 IST

Bigg Boss 20: काश्वी को भूल लव गिल के हुए स्काउट? शो में बढ़ी नजदीकियां, नेटिजंस ने लगा दी क्लास

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट और लव गिल की बढ़ती नजदीकियां चर्चा…

Last Updated: October 7, 2026 09:22:21 IST