<
Categories: जॉब

Sarkari Naukri Bihar 2026: बिहार में नौकरी बदलना नहीं होगा आसान! सरकार ने लगाया बैरियर, पहले करना होगा ये काम

Sarkari Naukri Bihar 2026: बिहार सरकार के इस विभाग में अगर आप काम कर रहे हैं, तो किसी नौकरी (Govt Jobs) चेंज करना अब आसान नहीं रहेगा. इसके बारे में आप नीचे दिए बातों को ध्यान से पढ़ें.

Sarkari Naukri Bihar 2026: अगर आप बिहार से हैं और बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग में सरकारी नौकरी (Govt Jobs) कर रहे हैं या करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अहम खबर है. इसके लिए विभाग ने एक अहम और सख्त फैसला लेते हुए अपने अधीन कार्यरत कर्मचारियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने को लेकर नई नीति लागू कर दी है. इस नए आदेश के अनुसार, अब विभाग के किसी भी कर्मचारी को अपनी पूरी सेवा अवधि में केवल एक बार ही प्रतियोगी परीक्षा में बैठने की अनुमति मिलेगी. इससे अधिक बार परीक्षा देने की इच्छा रखने वालों को पहले अपनी मौजूदा सरकारी नौकरी से इस्तीफा देना होगा.

विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कई कर्मचारी बार-बार प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने की अनुमति मांगते रहे हैं. इससे न केवल विभागीय कार्य प्रभावित होता है, बल्कि कर्मचारियों का ध्यान भी अपने दायित्वों से भटकता है. परीक्षा की तैयारी और उसमें शामिल होने के कारण कामकाज में देरी और बाधाएं उत्पन्न होती हैं, जो सार्वजनिक हित के खिलाफ है.

सिर्फ उच्च पद के लिए ही मिलेगा मौका

नई नीति के तहत कर्मचारियों को केवल उसी स्थिति में परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी, जब वे अपने वर्तमान पद से उच्च वेतन स्तर वाले पद के लिए आवेदन कर रहे हों. यानी अब सामान्य या समान स्तर की नौकरियों के लिए बार-बार प्रयास करने की छूट नहीं होगी. यह कदम कर्मचारियों को अपने करियर में स्पष्ट दिशा देने और अनावश्यक प्रयासों को सीमित करने के उद्देश्य से उठाया गया है.

नौकरी और तैयारी के बीच संतुलन जरूरी

सरकार का मानना है कि एक बार जब कोई व्यक्ति सरकारी सेवा में शामिल हो जाता है, तो उसे मिलने वाली सुविधाओं और वेतन का उपयोग करते हुए बार-बार अन्य परीक्षाओं की तैयारी करना उचित नहीं है. इससे सरकारी संसाधनों का अप्रत्यक्ष दुरुपयोग होता है और काम की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है.

इस्तीफा देकर ही मिलेगा दूसरा मौका

यदि कोई कर्मचारी एक से अधिक बार प्रतियोगी परीक्षा में बैठना चाहता है, तो उसे पहले अपनी वर्तमान नौकरी से त्याग-पत्र देना होगा. यह नियम तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है और इसे सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी भी प्राप्त है.

क्या होगा इसका असर?

इस फैसले से विभागीय कार्यों में स्थिरता और दक्षता आने की उम्मीद है. साथ ही, यह नियम उन कर्मचारियों को भी प्रेरित करेगा जो गंभीरता से अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं. हालांकि, कुछ लोगों के लिए यह निर्णय कठोर लग सकता है, लेकिन सरकार इसे प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक जरूरी कदम मान रही है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Bigg Boss 20: काश्वी को भूल लव गिल के हुए स्काउट? शो में बढ़ी नजदीकियां, नेटिजंस ने लगा दी क्लास

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट और लव गिल की बढ़ती नजदीकियां चर्चा…

Last Updated: October 7, 2026 09:22:21 IST

UP Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा खेल! यूपी के इन 10 शहरों का नया रेट देखकर चौंक जाएंगे

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम शहर के हिसाब से अलग…

Last Updated: October 7, 2026 08:37:20 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ ने मंगलवार को भी मचाया तहलका! 5 दिन में ₹216 करोड़ पार, अब 250 करोड़ की बारी

Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने सोमवार…

Last Updated: October 7, 2026 08:22:38 IST

प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी के बाद वृंदावन में कैसे हुई 4 छात्रों की मौत?  हैरान करने वाली है पीछे की वजह; मचा हड़कंप

Vrindavan Student Death: हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि एक विद्यार्थी रुद्राक्ष…

Last Updated: October 7, 2026 07:30:37 IST