<
Categories: क्रिकेट

RR vs SRH predicted playing XI: आज के मैच में किसे मिलेगा मौका और कौन होगा बाहर? यहां देखें प्लेइंग-11 की पूरी डिटेल

RR vs SRH predicted playing XI: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मैच के लिए जानें संभावित प्लेइंग-11. क्या संदीप शर्मा की होगी वापसी? पढ़ें पूरी डिटेल्स.

IPL 2026 के 36वें मुकाबले में इस बार जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में रोमांच का तड़का लगने वाला है. आमने-सामने होंगी रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स (RR) और ईशान किशन की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)। दोनों ही टीमें इस वक्त शानदार लय में हैं और प्लेऑफ की रेस में अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए पूरी जान झोंक रही हैं.

राजस्थान रॉयल्स का पिछली जीत से बढ़ा हौसला

राजस्थान की टीम अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को धूल चटाकर यहाँ पहुंची है. हालांकि उस मैच में राजस्थान की शुरुआत काफी खराब रही थी और लखनऊ के गेंदबाजों के सामने उनकी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी. पूरी टीम 6 विकेट खोकर सिर्फ 159 रन ही बना सकी थी.

लेकिन संकट के समय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा संकटमोचक बनकर उभरे. जडेजा ने न केवल बल्ले से नाबाद 43 रनों की अहम पारी खेली बल्कि गेंदबाजी में भी एक विकेट चटकाया. उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान ने वह मैच 40 रनों से अपने नाम किया.

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा

दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी बड़े अंतर से जीत दर्ज कर आत्मविश्वास से लबरेज है. पिछले मैच में अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ऐसी पारी खेली जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. अभिषेक ने महज 68 गेंदों में 10 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 135 रन ठोक दिए. उनकी इस आतिशी पारी के दम पर हैदराबाद ने 242 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.

243 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम बिखर गई और हैदराबाद ने 47 रनों से मैच जीत लिया. इस जीत के साथ SRH पॉइंट्स टेबल में 8 अंकों और बेहतर नेट रन रेट के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

राजस्थान रॉयल्स (RR): वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, बी शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), सलिल अरोड़ा, ए वर्मा, के. नीतीश कुमार रेड्डी, एस कुमार, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: IPL 2026

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों की होगी एंट्री! कॉलेजियम ने इन तीन हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के नाम भेजे

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुनीता…

Last Updated: September 28, 2026 23:24:48 IST

मैदान से गायब हुए दीपक चाहर के तीन महंगे बैट, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बोले- मुझसे पैसे मांग लेते

Deepak Chahar bat stolen: भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के प्रैक्टिस के दौरान तीन महंगे…

Last Updated: September 28, 2026 22:32:29 IST

Marriage fraud: शादी का वादा कर लिव-इन में रहा युवक, फिर किया इनकार, युवती पहुंची SP ऑफिस

Marriage fraud: मोहाली की युवती ने मुजफ्फरनगर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर लिव-इन…

Last Updated: September 28, 2026 21:35:06 IST

Tourism in India: भारतीयों को समंदर नहीं, मंदिर बुला रहे, 48% यात्राएं आस्था के नाम

Tourism in India: भारत में घरेलू पर्यटन की सबसे बड़ी वजह छुट्टियां या मनोरंजन नहीं,…

Last Updated: September 28, 2026 20:29:23 IST

UP News: सड़क पर हुई लड़ाई के बीच महिला को आया गुस्सा, लोहे की रॉड से तोड़ दी स्कॉर्पियो की खिड़की, Video Viral

उत्तर प्रदेश के औरैया से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला कथित तौर…

Last Updated: September 28, 2026 19:51:18 IST

Bengaluru News: अब क्या गिटार के लिए भी हेलमेट…, AI ट्रैफिक कैमरे ने गिटार को समझ लिया इंसान, कट गया 500 का चालान

बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने दावा किया कि एआई-संचालित ट्रैफिक कैमरे ने उसके गिटार को…

Last Updated: September 28, 2026 19:37:51 IST