<

खाकी की चाहत पर भारी पड़ी ‘दूरी’? अमेठी में होमगार्ड परीक्षा की पहली पाली में 671 ने खींचे हाथ, ये है पूरा मामला!

Homeguard Recruitment 2026:अमेठी के होमगार्ड भर्ती एग्जाम की पहली पाली में 25% यानी करीब 671 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जो काफी बड़ी एबसेंस है. अक्सर ऐसी परीक्षाओं में केंद्रों की दूरी या दस्तावेजों की कमी के कारण परीक्षार्थी एग्जाम नहीं ले पाते, हालांकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 से 5 बजे के बीच निर्धारित की गई.

Homeguard Recruitment 2026: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त हो गई. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 2640 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन पहली पाली में 671 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 तक किया गया.

671 ने नहीं दिया एग्जाम

दरअसल, आज से अमेठी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुरुआत हो गई. यह परीक्षा जिले के आठ अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है और पूरे जिले में 15400 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी. दो पालियों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में प्रत्येक पाली में 2640 अभ्यर्थीयो को परीक्षा देनी थी लेकिन प्रथम पाली में 671 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी और सिर्फ 1969 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी.

ड्रोन से हुई निगरानी

कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था के बीच जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया हैं. इसके साथ ही ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है.

2

शहर की दुकानें बंद

परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास की दुकानों को भी बंद करवा दिया गया है, जो परीक्षा केंद्र हाईवे पर स्थित है वहां यातायात को सकुशल संपन्न करने के लिए बड़ी संख्या.में पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है. पहले दिन की दूसरी पाली की परीक्षा 3 बजे से 5 तक होगी.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Kajal Jain

Recent Posts

Silver Price Today: चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें आज का भाव, आपके शहर में कितना है रेट?

Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…

Last Updated: October 4, 2026 10:43:53 IST

KBC 18: बाबू पट्टी को याद कर भावुक हुए बिग बी, ग्रामीणों से हाथ जोड़कर मांगी माफी; फिर कर डाला ये बड़ा वादा

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…

Last Updated: October 4, 2026 10:21:53 IST

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST