RR vs SRH weather Forecast: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और हैदराबाद के बीच मुकाबला. जानें मैच के दौरान जयपुर के मौसम का हाल, पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े.
RR vs SRH मैच के दौरान जयपुर के मौसम का हाल, पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े
RR vs SRH weather Forecast: आज शनिवार, 25 अप्रैल को आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होने जा रहा है. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाला यह मैच कई मायनों में खास है.
राजस्थान रॉयल्स के लिए यह सीजन अब तक शानदार रहा है. टीम ने अपने 7 में से 5 मैच जीतकर अपनी धाक जमा रखी है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि युवा रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान की टीम आज अपना पहला होम गेम खेलने उतरेगी. टीम का संतुलन बेहतरीन है और वे जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेंगे.
वहीं दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे में भी खुशी की लहर है. टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस की वापसी हो गई है. वर्कलोड की वजह से वे शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाए थे लेकिन अब वे पूरी तरह फिट हैं. SRH की टीम भी लगातार तीन जीत दर्ज कर चुकी है और 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है.
जयपुर में मैच के दौरान खिलाड़ियों को तपती गर्मी और भारी उमस का सामना करना होगा. तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. बारिश की संभावना सिर्फ 2% है, इसलिए खेल में खलल पड़ने की गुंजाइश न के बराबर है. शाम का मैच होने के कारण उमस ज्यादा महसूस होगी. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हवा से थोड़ी मदद मिल सकती है.
iPhone 18 Pro Max: Apple का कहना है कि जिन फ़ोन में पहले से नेटवर्क…
Jharkhand News: शताब्दी एक्सप्रेस में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी एक यात्री को…
PM Kisan Yojana 24th Installment: पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों…
एक महिला कंटेंट क्रिएटर ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस के एसीपी विवेक भगत…
IND VS WI: 3 अक्टूबर को इंडियन टीम वेस्ट इंडीज़ को क्लीन स्वीप करने के…
Farrhana Bhatt Mob Incident: 'खतरों के खिलाड़ी 15' फिनाले से पहले फरहाना भट्ट हैदराबाद इवेंट…