<
Categories: क्रिकेट

KL Rahul Century: दिल्ली में गरजा केएल राहुल का बल्ला! IPL में जड़ा छठा शतक, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बैटर

KL Rahul Century: दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स मैच में केएल राहुल ने जबरदस्त फॉर्म में नजर आए. राहुल की शानदार बल्लेबाजी के सामने पंजाब किंग्स के गेंदबाज बेबस नजर आए. उन्होंने सिर्फ 47 गेंदों पर शतक जड़ दिया.

KL Rahul Century: दिल्ली कैपिटल्स के सलामी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ तूफानी शतक लगा दिया है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की. केएल राहुल ने पंजाब के खिलाफ सिर्फ 47 गेंदों पर शतक ठोक दिया. यह आईपीएल में केएल राहुल का छठा शतक है. इस शतक के साथ ही केएल राहुल ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

केएल राहुल (KL Rahul) आईपीएल इतिहास में एक पारी में 150 रनों का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले कोई भी भारतीय बल्लेबाज 150 का आंकड़ा नहीं छू पाया है. केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 67 गेंदों पर नाबाग 152 रन बनाए. इस दौरान राहुल के बल्ले से 9 छक्के और 16 चौके आए. इतना ही नहीं, केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

राहुल ने की क्रिस गेल की बराबरी

पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने तूफानी शतक के साथ केएल राहुल ने क्रिस गेल (Chris Gayle) के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है. आईपीएल में शतक लगाने के मामले में केएल राहुल संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं. केएल राहुल के नाम 6 शतक हो गए हैं, जबकि क्रिस गेल ने भी आईपीएल में इतनी ही सेंचुरी लगाई है. अब केएल राहुल आईपीएल में शतक लगाने के मामले में सिर्फ विराट कोहली और जोस बटरल से पीछे हैं. कोहली ने आईपीएल में कुल 8 शतक लगाए हैं. वहीं, जोस बटलर के नाम 7 शतक दर्ज हैं.

अभिषेक शर्मा का भी रिकॉर्ड तोड़ा

केएल राहुल ने इस शतक के साथ बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अब केएल राहुल आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज था. अभिषेक शर्मा ने IPL 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ ही 141 रनों की तूफानी पारी खेली थी. अब केएल राहुल ने यह रिकॉर्ड (नाबाद 152 रन) अपने नाम कर लिया है. साथ ही अब वह आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार

मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:14 IST

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST

Dhanbad News: नशे में धुत यात्री ने शताब्दी ट्रेन में किया हंगामा, 5 शराब की बोतलों के साथ हिरासत में लिया गया पुलिस कर्मी, जानें पूरा मामला

Jharkhand News: शताब्दी एक्सप्रेस में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी एक यात्री को…

Last Updated: October 4, 2026 13:00:53 IST