<
Categories: क्रिकेट

‘सामने से दिखाता है कि फर्क नहीं पड़ता, अंदर से वह…’ पूर्व क्रिकेटर ने खोली विराट कोहली की पोल

Sanjay manjrekar on Virat Kohli: संजय मांजरेकर ने खुलासा किया कि विराट कोहली आलोचना को गंभीरता से लेते हैं और उसी से प्रेरित होकर बेहतर प्रदर्शन करते हैं. उन्होंने विराट की कप्तानी और उनकी अटैकिंग स्टाइल की भी जमकर तारीफ की.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने विराट कोहली को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है. उनका कहना है कि विराट कोहली भले ही कई बार यह कहते रहे हों कि उन्हें लोगों की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन वह आलोचना को बहुत गंभीरता से लेते हैं. मांजरेकर के अनुसार, कोहली अपने बारे में कही गई हर बात पर ध्यान देते हैं और उसे अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए सलाह के रूप में इस्तेमाल करते हैं.यह बात संजय मांजरेकर ने कही है.

स्पोर्ट्सस्टार के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान मांजरेकर ने बताया कि कई बार ऐसा हुआ जब विराट कोहली उनके लिए अचानक नॉर्मल व्यवहार करने लगे. उन्हें लगा कि शायद कोहली ने उनके बारे में की गई किसी टिप्पणी को सुन लिया था. हालांकि, मांजरेकर का मानना है कि यही आलोचना विराट को और अधिक मेहनत करने तथा बड़ी पारियां खेलने के लिए प्रेरित करती है.

आलोचना विराट कोहली के लिए बनती है प्रेरणा
मांजरेकर ने कहा कि विराट कोहली उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो नकारात्मक बातों को अपनी कमजोरी नहीं बनने देते. इसके बजाय वह उसे चुनौती के रूप में लेते हैं और मैदान पर शानदार प्रदर्शन करके जवाब देते हैं. जब भी उनके खेल पर सवाल उठते हैं, विराट अक्सर बड़े शतक लगाकर आलोचकों को शांत कर देते हैं. आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए विराट ने 11 मैचों में 379 रन बनाए हैं. हालांकि, पिछले दो मुकाबलों में वह खाता नहीं खोल सके, जो टीम के लिए हल्की चिंता का विषय हो सकता है.

कप्तानी में विराट की ऊर्जा से बदल गई टीम
संजय मांजरेकर ने विराट कोहली की टेस्ट कप्तानी की भी जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि विराट की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि जब मैच में कुछ खास नहीं हो रहा होता था, तब भी वह खिलाड़ियों का उत्साह बनाए रखते थे और पूरी टीम में ऊर्जा भर देते थे. मांजरेकर के अनुसार, विराट कोहली की कप्तानी में हर खिलाड़ी को उसी जोश और आक्रामक सोच के साथ खेलना पड़ता था. जो खिलाड़ी मैदान पर सुस्त नजर आता था, उसके लिए टीम में जगह बनाए रखना मुश्किल हो जाता था. 

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST

IND vs PAK Playing 11: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…

Last Updated: October 3, 2026 09:54:54 IST

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST