<
Categories: क्रिकेट

संजीव गोयनका जीते हैं लग्जरी लाइफ, महंगी गाड़ियों का तगड़ा कलेक्शन, कमाई में मुकेश अंबानी से कितना पीछे?

Sanjiv Goenka Net worth: संजीव गोयनका को भारतीय खेल जगत के सबसे ताकतवर मालिकों में क्यों गिना जाता है? लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक ने सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि कारोबार की दुनिया में भी अरबों रुपये का साम्राज्य खड़ा किया है.

संजीव गोयनका को भारतीय खेल जगत के सबसे ताकतवर मालिकों में क्यों गिना जाता है? लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक ने सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि कारोबार की दुनिया में भी अरबों रुपये का साम्राज्य खड़ा किया है. आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप के अध्यक्ष संजीव गोयनका की कुल संपत्ति इस समय करीब 3.5 अरब डॉलर मानी जाती है. भारतीय रुपये में यह लगभग 28,390 करोड़ रुपये होती है. जो कि मुकेश अंबानी से काफी कम हैं. अंबानी की नेटवर्थ भारतीय रुपयों में करीब 9.8 लाख करोड़ है.

क्रिकेट फैंस के बीच संजीव गोयनका सबसे ज्यादा लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक के रूप में जाने जाते हैं. उन्होंने 2021 में इस आईपीएल टीम को 7,090 करोड़ रुपये में खरीदा था.  यह आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम खरीद में से एक थी. इसके बाद से लखनऊ सुपर जायंट्स लीग की सबसे चर्चित और मूल्यवान टीमों में शामिल हो गई. गोयनका ने सिर्फ क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि फुटबॉल में भी बड़ा निवेश किया है. वह इंडियन सुपर लीग के बड़े क्लब मोहन बागान सुपर जायंट्स के भी मालिक हैं. कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास रोल्स-रॉयस, बेंटले बेंटायगा और मर्सिडीज-मेबैक एस 600 गार्ड जैसी महंगी कारें हैं.

क्रिकेट और फुटबॉल दोनों में उनकी मौजूदगी ने उन्हें भारतीय खेल जगत का बड़ा नाम बना दिया है. मैदान के बाहर आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप कई अलग-अलग क्षेत्रों में कारोबार करता है. इस ग्रुप के पास देश की बड़ी बिजली कंपनी सीईएससी है. इसके अलावा स्पेंसर जैसी मशहूर खुदरा सीरीज भी इसी ग्रुप का हिस्सा है. ग्रुप पीसीबीएल नाम की बड़ी कंपनी भी चलाता है, जो कार्बन ब्लैक के कारोबार में है. इसके अलावा मीडिया, तकनीक और खाद्य उत्पादों में भी ग्रुप की हिस्सेदारी है.

किस किस कंपनी के मालिक हैं गोयनका?
संजीव गोयनका के सबसे चर्चित ब्रांड में टू यम! और सारेगामा शामिल हैं. टू यम! देश का लोकप्रिय स्नैक ब्रांड बन चुका है, जबकि सारेगामा भारत की सबसे बड़ी संगीत कंपनियों में गिनी जाती है. आज संजीव गोयनका सिर्फ एक आईपीएल टीम के मालिक नहीं हैं. वह भारत के सबसे अमीर उद्योगपतियों में गिने जाते हैं, जिनका असर कारोबार, खेल और मनोरंजन तीनों क्षेत्रों में लगातार बढ़ता जा रहा है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

Samsung Galaxy S27 Launch Date: कब लॉन्च होगी Samsung Galaxy S27 4 मॉडल के साथ आएगी नई सीरीज, मिलेगा 200MP कैमरा और नया Pro वेरिएंट

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर लॉन्च से पहले कई बड़े लीक्स सामने आए हैं.…

Last Updated: November 9, 2026 13:34:21 IST

Bareilly SI Viral Video: खाकी वर्दी में दरोगा जी गटकते रहे शराब, वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Bareilly SI Viral Video: जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी की पहचान…

Last Updated: November 9, 2026 13:32:02 IST

नवंबर में अभी कई दिन बंद रहेंगे बैंक, दिवाली से गुरु नानक जयंती तक छुट्टियों की भरमार, UPI-ATM जैसी सेवाएं रहेंगी चालू

दिवाली से जुड़े त्योहारों के कारण देश के कई शहरों में आज बैंक बंद हैं.…

Last Updated: November 9, 2026 13:14:00 IST

Watch Video: चलती बाइक पर अचानक गले में फंसा दुपट्टा, बाल-बाल बची महिला; रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो

Viral Video: वीडियो में वह अपने स्कार्फ से चेहरा ढककर और हेलमेट पहने हुए बाइक…

Last Updated: November 9, 2026 13:07:09 IST

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अगले साल बड़ी खुशखबरी? 7.5% GDP ग्रोथ के बाद और तेजी की उम्मीद, NSE प्रमुख ने बताई वजह

NSE प्रमुख Ashishkumar Chauhan का मानना है कि अगले साल भारत की GDP ग्रोथ में…

Last Updated: November 9, 2026 12:59:56 IST

IPL 2027 में खेलेंगे MS Dhoni? दिवाली की तस्वीरों के बीच माही के फैसले पर टिकी फैंस की नजरें

MS Dhoni IPL 2027: साक्षी धोनी की दिवाली तस्वीरें वायरल हैं. जानें क्या माही अगले…

Last Updated: November 9, 2026 12:57:19 IST