<
Categories: बिहार

Bhola Singh: कौन है भोला सिंह? जिसे पकड़ने में पुलिस को लगे 11 साल; क्यों बना था अनंत सिंह के खून का प्यासा

Bhola Singh Arrested: सीबीआई ने सोमवार को भोला सिंह को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया, जहां वह पिछले 11 वर्षों से छिपा हुआ था. यह गिरफ्तारी आरसी 1(5)/2015 मामले के तहत की गयी है. कोलकाता से दो लोगों के अपहरण से जुड़ा यह मामला हाई कोर्ट में चल रहा है. ये लोग 2014 से लापता हैं. इस मामले के अलावा, भोला सिंह बिहार पुलिस द्वारा दर्ज 11 मामलों में वांछित है.

CBI Arrest Bhola Singh: भोला सिंह जिसने जेडीयू विधायक बाहुबली अनंत सिंह की हत्या की साजिस रची, कई लोगों का अपहरण, हत्या, अवैध हाथियार और विस्फोटक समान रखने वाला अपराधी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में फंस ही गया. 12 गंभीर मामलों में मोस्ट वांटेट भोला सिंह 2015 से फरार था. भोला सिंह पिछले 11 वर्षों से गुजरात के सूरत में छिपा हुआ था.
इस दौरान भोला ने अपना नाम और हुलिया बदल लिया और नई पहचान के साथ रह रहा था. लेकिन 11 साल बाद भी आखिरकार पुलिस उस तक पहुंच ही गई. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें भोला सिंह की क्राइम की पूरी कहानी.

भोला सिंह 2015 से फरार था

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को भोला सिंह को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया, जहां वह पिछले 11 वर्षों से छिपा हुआ था. यह गिरफ्तारी आरसी 1(5)/2015 मामले के तहत की गयी है. कोलकाता से दो लोगों के अपहरण से जुड़ा यह मामला हाई कोर्ट में चल रहा है. ये लोग 2014 से लापता हैं. इस मामले के अलावा, भोला सिंह बिहार पुलिस द्वारा दर्ज 11 मामलों में वांटेट है, जिसमें अपहरण, हत्या का प्रयास, हत्या और हथियारों और विस्फोटकों के अवैध कब्जे से संबंधित अपराध शामिल हैं.

कौन है भोला सिंह?

भोला सिंह बाढ़ अनुमंडल के पंडारक निवासी था. उसके दो और नाम गौतम कुमार उर्फ अमित शर्मा भी है. 2015 में जांच शुरू होने के बाद से भोला सिंह फरार था और अमित शर्मा के नाम पर फर्जी आईडी कार्ड का इस्तेमाल कर सूरत में छिपा हुआ था. सीबीआई ने एक सुनियोजित ऑपरेशन के बाद आरोपी भोला सिंह को गिरफ्तार कर लिया. भोला सिंह को कोलकाता लाने के लिए ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के लिए उसे सूरत की स्थानीय अदालत में पेश किया जा रहा है. इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा. इसके लिए भोला सिंह को कोलकाता हाई कोर्ट में पेश किया जाएगा.

भोला सिंह पर 3 लाख रुपये का इनाम

भोला सिंह पर 3 लाख रुपये का इनाम रखा गया था. कोलकाता में दो लोगों के अपहरण के मामले में CBI काफी समय से छापेमारी कर रही थी. सीबीआई को सूचना मिली थी कि वह अमित शर्मा के नाम पर सूरत में छिपा हुआ है. सीबीआई की टीम ने छापा मारकर उसे सूरत के एक घर से गिरफ्तार कर लिया. भोला सिंह कभी मोकामा विधायक अनंत सिंह के साथ एनटीपीसी में ठेकेदारी का काम करते थे. इसके बाद दोनों के बीच काफी समय तक दुश्मनी रही. विधानसभा चुनाव के दौरान भोला सिंह के भाई मुकेश सिंह और अनंत सिंह के बीच सुलह हो गयी थी. भोला सिंह के खिलाफ बिहार के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, अवैध हथियार और विस्फोटक रखने जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं.

क्यों बना था भोला सिंह अनंत सिंह की जान का दुश्मन

साल 2010 में अनंत सिंह और भोला सिंह के बीच दो करोड़ रुपये को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद दोनों एक दूसरे के जानी दुश्मन बन गये. इस दौरान अनंत सिंह द्वारा भोला सिंह की हत्या करने का ऑडियो भी वायरल हुआ था. दुश्मनी इतनी बढ़ गई कि दोनों ने हथियारों और शूटरों का जखीरा तैयार कर लिया. कई बार एक दूसरे को जान से मारने की कोशिश की गई. 2019 में अनंत सिंह का एक और ऑडियो वायरल हुआ था. इसमें अनंत सिंह और भोला सिंह के किसी करीबी के बीच बातचीत हुई.

संजय सिंह की हत्या मामले में भोला सिंह मुख्य आरोपी

8 जनवरी 2008 को पटना में विवेका पहलवान के भाई संजय सिंह की हत्या मामले में भोला सिंह मुख्य आरोपी था. भोला सिंह 20 साल से पूर्व विधायक अनंत सिंह के साथ काम कर रहा था. 2004 में दोनों ने मिलकर बाढ़ एनटीपीसी में ठेकेदारी शुरू की. 2021 में पंडारक पूर्वी से जीते मुखिया प्रियरंजन कुमार उर्फ ​​गोरेलाल, पंडारक थाने के एएसआई राजेश कुमार और लाल बहादुर की हत्या के मामले में भी भोला सिंह का नाम आया था. भोला सिंह का नाम बिहार में कई अन्य आपराधिक मामलों से भी जुड़ा है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Bhopal kidnapping case: भोपाल में 8 लोगों को अगवा कर मांगी 10 लाख की फिरौती, दोस्त ने ऐसे बचाई जान

Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…

Last Updated: October 19, 2026 23:21:03 IST

Noida Traffic Advisory: नोएडा में दशहरे पर ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें रूट

Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…

Last Updated: October 19, 2026 23:16:07 IST

Sidhu Moose Wala के छोटे भाई का VIDEO वायरल, स्टेज पर बंदूक चलाने की नकल करते दिखा छोटा सिद्धू, अब जांच की मांग

Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू की…

Last Updated: October 19, 2026 23:02:39 IST

Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा के लिए आलिया भट्ट का स्टाइलिश ट्रेडिशनल लुक, गुलाबी साड़ी में दिखीं बंगाली बाला

Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा में आलिया भट्ट अपने पारंपरिक बंगाली लुक को…

Last Updated: October 19, 2026 22:46:53 IST

सीएम योगी का लखनऊ को बड़ा तोहफा! बनेगी AI सिटी, निवेश से लेकर रोजगार तक खुलेंगे नए रास्ते

CM Yogi Lucknow AI City Project: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आने वाले समय में…

Last Updated: October 19, 2026 22:39:44 IST

फ्रांस में दंगों के बाद सख्ती, कई शहरों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू; 2400 लोग गिरफ्तार

France Riots 2026: फ्रांस में महंगाई और बढ़ती जीवन-यापन लागत के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे…

Last Updated: October 19, 2026 22:13:06 IST