आईसीसी ने मार्च महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन लिस्ट जारी कर दी है. भारत के दो स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह इस लिस्ट में शामिल हैं, जबकि तीसरा नाम दक्षिण अफ्रीका के उभरते बल्लेबाज कॉनर इस्टरह्यूजन का है.
आईसीसी ने मार्च महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन लिस्ट जारी कर दी है.
नई दिल्ली. मार्च महीने के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ (ICC Player of the Month) अवॉर्ड की रेस काफी दिलचस्प हो गई है. भारत के दो स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह (Sanju Samson and Jasprit Bumrah) इस लिस्ट में शामिल हैं, जबकि तीसरा नाम दक्षिण अफ्रीका के उभरते बल्लेबाज कॉनर इस्टरह्यूजन का है. टी20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन ने देर से एंट्री जरूर की, लेकिन जब मौका मिला तो उसे पूरी तरह भुनाया. बड़े मैचों में उन्होंने टीम के लिए जिम्मेदारी संभाली और लगातार रन बनाए.
संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में उन्होंने नाबाद 97 रन की पारी खेली, जो टीम के लिए बेहद अहम साबित हुई. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 89-89 रन बनाकर भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई. इसी दमदार प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड के लिए भी चुना गया था.
वहीं जसप्रीत बुमराह ने गेंद से वही काम किया, जिसके लिए वे जाने जाते हैं. दबाव में उन्होंने कई विकेट निकाले. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में किफायती गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट हासिल किए. खासकर फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट लेना मैच का टर्निंग पॉइंट रहा. इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला.
दूसरी तरफ कॉनर इस्टरह्यूजन ने न्यूजीलैंड दौरे पर शानदार शुरुआत की. अपनी पहली ही टी20 सीरीज में उन्होंने 5 मैचों में 200 रन ठोक दिए. उनका औसत 50 और स्ट्राइक रेट करीब 146 का रहा. उनकी बल्लेबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 3-2 से सीरीज जीती और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया. तीनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने तरीके से असर छोड़ा है, अब देखना होगा कि इस बार ICC का अवॉर्ड किसके नाम जाता है.
IND VS WI: श्रेयस अय्यर ने एक सफल रन चेज़ में सबसे ज़्यादा इनिंग खेलने…
Meerut Army Havaldar Death: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सेना का जवान अपने दोस्तों…
Apoorva Mukhija Viral Kissing Video: अपूर्वा मुखीजा ने अमीन जाज के साथ वायरल किसिंग वीडियो…
Anant Singh Viral Video: बिहार के मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह एक बार फिर अपने…
Firozabad Crime News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके…
Shreyas Iyer Record: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I में श्रेयस अय्यर ने 102* रन की…