<
Categories: क्रिकेट

IPL 2026: CSK की अजीबोगरीब रणनीति… 14 करोड़ी ऑलराउंडर से नहीं करवाई बॉलिंग, हर मैच में लाखों का घाटा!

Prashant Veer: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने IPL 2026 के लिए ऑलराउंडर प्रशांत वीर को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा है. प्रशांत वीर अभी तक CSK के लिए 2 मैच भी खेल चुके हैं, लेकिन उन्होंने 1 भी गेंद नहीं फेंकी है. इससे CSK को हर मैच में लाखों का घाटा हो रहा है.

Prashant Veer CSK: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की हालत काफी खराब हो गई है. चेन्नई को शुरुआती 3 मैचों में लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा है. इससे CSK की टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे खिसक गई है. चेन्नई सुपर किंग्स को पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स, दूसरे में पंजाब किंग्स और तीसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार झेलनी पड़ी. अभी तक CSK की गेंदबाजी काफी कमजोर दिखाई दी है, लेकिन टीम की रणनीति भी किसी को समझ नहीं आ रही. दरअसल, CSK ने पिछले साल हुए मिनी ऑक्शन में अनकैप्ड स्पिन ऑलराउंडर प्रशांत वीर को 14.20 करोड़ रुपये की बोली में खरीदा था. प्रशांत वीर ने अभी CSK के लिए 2 मैच खेले हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि उन्होंने किसी भी एक भी गेंद नहीं फेंकी है. इसका साफ मतलब है कि चेन्नई की टीम प्रशांत वीर के टैलेंट का पूरा इस्तेमाल नहीं कर रही है, जबकि उनकी गेंदबाजी भी कमजोर दिखाई दे रही है.

हर मैच में CSK को 50 लाख का नुकसान

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने ऑलराउंडर प्रशांत वीर को ऑक्शन में 14.20 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा था, जिससे वह गेंद और बल्ले दोनों से टीम के लिए अपना योगदान दे सकें. हालांकि चेन्नई की टीम उनसे मैच में गेंदबाजी ही नहीं करवा रही है, जिससे CSK को काफी नुकसान हो रहा है. प्रशांत वीर बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं, जो बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. अक्सर ऑक्शन में टीमों को ऐसे ही खिलाड़ियों की जरूरत होती है, जो गेंद और बल्ले से परफॉर्म कर सकें. ऐसे में CSK की टीम प्रशांत वीर का सही इस्तेमाल नहीं कर पा रही है. इससे CSK को हर मैच में 50 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है.

कैसे हो रहा लाखों का नुकसान?

CSK को IPL 2026 में लीग स्टेज में कुल 14 मैच खेलने हैं. इसके लिए CSK ने प्रशांत वीर (Prashant Veer) पर 14.20 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. इस तरह हर मैच में प्रशांत वीर पर CSK का 1.014 करोड़ रुपये खर्च हो रहा है. अब आसान शब्दों में समझें, तो प्रशांत वीर एक ऑलराउंडर हैं. ऐसे में उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी पर आधी-आधी रकम खर्च हो रही है. इसका मतलब है कि गेंदबाजी पर 50.7 लाख रुपये और इतने रुपये प्रशांत वीर की बल्लेबाजी पर. अब CSK की टीम प्रशांत वीर से गेंदबाजी नहीं कर रहा है. इसका मतलब है कि हर मैच में CSK को 50 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है.

चेन्नई कब खेलेगी अगला मैच?

चेन्नई सुपर किंग्स 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना अगला मैच खेलेगी. यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में चेन्नई की टीम वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

CBSE Board Exam 2027: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म! 10वीं-12वीं के एग्जाम की डेटशीट को लेकर आया बड़ा अपडेट

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी शुरू, LOC प्रक्रिया जारी. डेटशीट…

Last Updated: October 7, 2026 15:12:30 IST

8th Pay Commission: अगर फिटमेंट फैक्टर 2.57 हुआ तो सरकारी कर्मचारियों की चांदी! इतनी हो जएगी सैलरी; देखें पूरा गणित

8th Pay Commission: पता करें कि अगर आठवें Pay Commission में फिटमेंट फैक्टर 2.0 से…

Last Updated: October 7, 2026 15:09:09 IST

Airtel Postpaid Plan: एयरटेल ने दिया बड़ा झटका महंगे हुए पोस्टपेड प्लान, फ्री में मिलेगी ये चीज

Airtel Postpaid Plan: एयरटेल का यह कदम ऐसे समय में आया है जब वोडाफोन आइडिया…

Last Updated: October 7, 2026 14:58:39 IST

Delhi Crime News: तीन महीने पहले हुआ ब्रेकअप, नाराज एक्स लिव-इन पार्टनर ने किया कांड; तेजाब डालकर…

Delhi Crime News: दिल्ली के भजनपुरा इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Last Updated: October 7, 2026 14:56:31 IST

पारूल विश्वविद्यालय को THE वर्ल्ड युनिवर्सिटी रैंकिंग्ज 2027 में स्थान, गुजरात का एकमात्र विवि

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालयने टाईम्स हायर एज्युकेशन (THE) वर्ल्ड युनिवर्सिटी रैंकिंग्ज 2027…

Last Updated: October 7, 2026 14:22:18 IST

Instagram पर 50 लोगों ने देखा मौत का मंजर, शादी करना चाहता था कपल; माता-पिता ने किया मना तो…

Dahod Instagram Live Suicide : गुजरात के दाहोद में 22 साल का युवक और 16…

Last Updated: October 7, 2026 14:20:54 IST