<
Categories: क्रिकेट

सूर्या का फ्लॉप शो जारी! श्रेयस अय्यर बनेंगे टीम इंडिया के कप्तान? इस दिग्गज की खुली चेतावनी, ‘वरना होगा बड़ा नुकसान’

Shreyas Iyer T20 Captain: क्या सूर्या से छिन जाएगी कप्तानी? श्रेयस अय्यर की तूफानी फॉर्म और अश्विन की चेतावनी ने मचाई खलबली. जानिए क्यों टीम इंडिया के लिए अय्यर अब कप्तानी के हकदार हैं.

Shreyas Iyer T20 Captain: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर इन दिनों जिस तरह की फॉर्म में हैं, उन्होंने भारतीय टी20 टीम में अपनी वापसी का दावा बेहद मजबूत कर दिया है. पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी अब खुलकर अय्यर का समर्थन किया है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में श्रेयस ने एक बार फिर कप्तानी पारी खेली. उन्होंने मात्र 35 गेंदों में 66 रनों की तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई. यह इस सीजन में उनका लगातार तीसरा अर्धशतक है.

चेज मास्टर बनी पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स अब आईपीएल की सबसे खतरनाक चेज़िंग टीम बनकर उभरी है. मुंबई के खिलाफ इस जीत के साथ ही पंजाब ने पिछले दो सालों (2025 सीजन से अब तक) में लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैचों में जीत दर्ज की है. 196 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने इसे बच्चों का खेल बना दिया. श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह (80 रन, 39 गेंद) के बीच हुई 139 रनों की साझेदारी ने मुंबई के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दीं. पंजाब ने यह मैच 21 गेंद शेष रहते ही जीत लिया.

मैदान पर ‘सुपरमैन’ बने श्रेयस

अय्यर ने सिर्फ बल्ले से ही नहीं, बल्कि अपनी फील्डिंग से भी सबका दिल जीत लिया. उन्होंने बाउंड्री पर हार्दिक पांड्या का जो कैच लपका, वह किसी चमत्कार से कम नहीं था. हवा में उछलते हुए उन्होंने गेंद पकड़ी और बाउंड्री पार करने से ठीक पहले उसे साथी खिलाड़ी जेवियर बार्टलेट की ओर उछाल दिया. इस एक पल ने मैच का रुख पंजाब की ओर मोड़ दिया. श्रेयस अय्यर ने अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में अपने 500 रन भी पूरे कर लिए हैं.

‘नुकसान टीम इंडिया का होगा’

अपनी बेबाकी के लिए मशहूर आर. अश्विन(Ravichandran Ashwin) ने अपने यूट्यूब चैनल ‘ऐश की बात’ पर अय्यर की जमकर तारीफ की. अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को सीधा संदेश देते हुए कहा, ‘इतना सब कुछ करने के बाद भी अगर श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की लीडरशिप (कप्तानी) के दायरे में नहीं आते हैं, तो यह टीम इंडिया का नुकसान होगा, श्रेयस का नहीं.’

तीन अलग टीमों को फाइनल में ले जाने वाले इकलौते कप्तान

श्रेयस अय्यर का कप्तानी रिकॉर्ड वाकई बेमिसाल है. वह आईपीएल इतिहास के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों को फाइनल तक पहुँचाया है, 

  • 2020: दिल्ली कैपिटल्स को पहली बार फाइनल में ले गए.
  • 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया.
  • 2025: पंजाब किंग्स के 14 साल के सूखे को खत्म कर उन्हें फाइनल में पहुँचाया.

टीम इंडिया के बाद, MI के लिए भी बोझ बन गए हैं सूर्यकुमार(Suryakumar Yadav)

अगर हम भारतीय टी20I कप्तान सूर्या की बात करें तो IPL 2026 में अब तक, सूर्यकुमार यादव ने 5 मैचों में 106 रन बनाए हैं, जिनका औसत 21.20 का बेहद खराब रहा है. इस दौरान, वह सिर्फ़ एक अर्धशतक ही लगा पाए हैं. इन 5 मैचों में सूर्यकुमार यादव का सबसे ज़्यादा स्कोर 51 रन रहा है. भारत के लिए उनके T20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड की बात करें, तो वह अपनी पिछली 8 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं. इस दौरान, सूर्यकुमार यादव ने 12, 32, 34, 18, 33, 18, 11 और 0 रन बनाए हैं. हालाँकि भारत ने उनकी कप्तानी में 2026 T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती थी, लेकिन आँकड़े बताते हैं कि वह अब भारत के T20 कप्तान के तौर पर बने रहने के काबिल नहीं दिख रहे हैं.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों की होगी एंट्री! कॉलेजियम ने इन तीन हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के नाम भेजे

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुनीता…

Last Updated: September 28, 2026 23:24:48 IST

मैदान से गायब हुए दीपक चाहर के तीन महंगे बैट, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बोले- मुझसे पैसे मांग लेते

Deepak Chahar bat stolen: भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के प्रैक्टिस के दौरान तीन महंगे…

Last Updated: September 28, 2026 22:32:29 IST

Marriage fraud: शादी का वादा कर लिव-इन में रहा युवक, फिर किया इनकार, युवती पहुंची SP ऑफिस

Marriage fraud: मोहाली की युवती ने मुजफ्फरनगर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर लिव-इन…

Last Updated: September 28, 2026 21:35:06 IST

Tourism in India: भारतीयों को समंदर नहीं, मंदिर बुला रहे, 48% यात्राएं आस्था के नाम

Tourism in India: भारत में घरेलू पर्यटन की सबसे बड़ी वजह छुट्टियां या मनोरंजन नहीं,…

Last Updated: September 28, 2026 20:29:23 IST

UP News: सड़क पर हुई लड़ाई के बीच महिला को आया गुस्सा, लोहे की रॉड से तोड़ दी स्कॉर्पियो की खिड़की, Video Viral

उत्तर प्रदेश के औरैया से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला कथित तौर…

Last Updated: September 28, 2026 19:51:18 IST

Bengaluru News: अब क्या गिटार के लिए भी हेलमेट…, AI ट्रैफिक कैमरे ने गिटार को समझ लिया इंसान, कट गया 500 का चालान

बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने दावा किया कि एआई-संचालित ट्रैफिक कैमरे ने उसके गिटार को…

Last Updated: September 28, 2026 19:37:51 IST