Nainital Rape Case: दोस्त की भाभी ने पहले तो प्यार के जाल में फंसाया फिर 9वीं के छात्र को एकांत में बुलाकर उसका अश्लील वीडियो भी बनाया. अब ब्लैकमेल कर रही है.
Nainital Rape Case: देवर ने किया 'गंदा काम' या फिर भाभी है विलेन
Nainital Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिले के ठाकुरगंज इलाके में बेटे के दोस्त की भाभी ने 9वीं क्लास में पढ़ने वाले बच्चे को हनी ट्रैप में फंसाया. घर बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद वीडियो दिखाकर औऱ फिर वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये मांग लिए. शिकायत पर ठाकुरगंज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. अब इस नया ट्विस्ट यह आ गया है कि महिला ने भी पुलिस को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि नाबालिग ने उसके साथ दुष्कर्म किया है. मामला बेहद संवेदनशील है. इसके साथ ही यह नाबालिग लड़के और महिला से जुड़ा है, इसलिए पुलिस बेहद सतर्कता के साथ जांच कर रही है.
पीड़ित और आरोपी दोनों लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके के रहने वाले हैं. यहां पर एक महिला ने 9वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र को हनी ट्रैप कर जाल में फसाने का केस दर्ज कराया है. आरोप है कि बेटे के दोस्त की भाभी ने उसे हनी ट्रैप कर अगवा किया. इसके बाद फिजिकल रिलेशन बनाकर वीडियो भी बना लिया. महिला का यह भी आरोप है कि 9वीं कक्षा के छात्र को नैनीताल ले जाकर उसे किडनैप किया. इसके बाद वापस लाकर नाबालिग के रिश्तेदारों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया. महिला अभी पुलिस के सामने नहीं आई है.
महिला का कहना है कि ठाकुरगंज में उसका 16 साल का बेटा 9वीं कक्षा का छात्र है, जबकि सहादतगंज में रहने वाला बेटे का दोस्त उसके घर आता-जाता था. इस बीच बेटे की दोस्त की भाभी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई. दोनों सोशल मीडिया के साथ व्यक्ति तौर पर भी मिलते-जुलते थे. इस बीच 17 फरवरी, 2026 को बेटा अचानक लापता हो गया. इसकी शिकायत ठाकुरगंज थाना में दर्ज कराई गई. जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि बेटा और आरोपी महिला नैनीताल में है. पुलिस कुछ दिन बाद पीड़ित को लखनऊ लेकर आ गई.
इसके कुछ दिन बाद ही आरोपी महिला ने महिला बेटे (9वीं का छात्र) को फोन कर धमकी दी कि 10 लाख रुपये दो वरना नैनीताल में उसके साथ बनाए शारीरिक संबंध वीडियो वायरल कर देंगे. इसके बाद पीड़ित की ओर से पुलिस में शिकायत की गई। आरोपी पर नाबालिग से संबंध बनाने, अपहरण करने और हनी ट्रैप कर ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुनीता…
Deepak Chahar bat stolen: भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के प्रैक्टिस के दौरान तीन महंगे…
Marriage fraud: मोहाली की युवती ने मुजफ्फरनगर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर लिव-इन…
Tourism in India: भारत में घरेलू पर्यटन की सबसे बड़ी वजह छुट्टियां या मनोरंजन नहीं,…
उत्तर प्रदेश के औरैया से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला कथित तौर…
बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने दावा किया कि एआई-संचालित ट्रैफिक कैमरे ने उसके गिटार को…