<
Categories: क्रिकेट

विराट कोहली के ईगो से खेल गए शुभमन गिल? सरेआम उड़ाया मजाक, मजे लेने में नहीं छोड़ी कोई कसर

Shubman Gill Takes Dig at virat kohli: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मैच के दौरान कोहली ने गिल को आउट करने के बाद जश्न मनाकर सुर्खियां बटोरीं थी.

नई दिल्ली. विराट कोहली (Virat Kohli) और शुभमन गिल Shubman Gill) भले ही भारतीय टीम में अच्छे दोस्त हों, लेकिन मैदान पर दोनों के बीच कोई नरमी देखने को नहीं मिली. गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मैच के दौरान कोहली ने गिल को आउट करने के बाद जश्न मनाकर सुर्खियां बटोरीं थी. जिससे गिल थोड़े उदास भी नजर आए थे. गिल के इस पोस्ट को देखने के बाद बेशक विराट का ईगो हर्ट जरूर होगा.

156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस को कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दिलाई. गिल ने केवल 17 गेंदों में 43 रन की विस्फोटक पारी खेली, लेकिन उनकी यह पारी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी. भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में गिल ने कवर पर खड़े विराट कोहली को कैच थमा दिया. कैच लेने के बाद कोहली ने जोशीले अंदाज में जश्न मनाया और गेंद को जमीन पर फेंकते हुए अपनी भावनाएं जाहिर कीं, जबकि गिल निराश होकर पवेलियन लौटे.

कोहली की इस प्रतिक्रिया पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. हालांकि मैच के बाद गिल ने इंस्टाग्राम पर कोहली के साथ एक तस्वीर शेयर कर विराट कोहली को चिढ़ाया. उन्होंने गुजरात की पांच विकेट से जीत के बाद लिखा, “जेसन होल्डर अच्छा खेला, आज रात टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया.” खास बात तो यह है कि गिल ने इसमें विराट कोहली के गेंद को जमीन पर पटकने वाली फोटो को भी पोस्ट किया है. यही सबसे बड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है. इससे पहले मैच में विराट कोहली ने आरसीबी को तेज शुरुआत दिलाई थी. गुजरात के गेंदबाजी चुनने के बाद कोहली ने 12 गेंदों में 28 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था. हालांकि कगिसो रबाडा ने उन्हें आउट कर पारी पर ब्रेक लगाया.

मैच के दौरान एक विवादित मोमेंट भी देखने को मिला जब जेसन होल्डर ने बाउंड्री के पास डाइव लगाकर आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार का कैच पकड़ा. रिप्ले में ऐसा लगा कि गेंद जमीन को छू गई थी, लेकिन टीवी अंपायर ने कैच को सही करार दिया. इस फैसले से आरसीबी खेमे में नाराजगी दिखी. विराट कोहली अंपायरों से लंबी चर्चा करते नजर आए, जबकि मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने भी इस फैसले पर असहमति जताई थी. इसके बाद विराट कोहली और शुभमन गिल की नजरें भी मिलती दिखी थी.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar
Tags: IPL 2026

Recent Posts

Delhi Police: प्रदर्शनकारियों की पिटाई का वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को भेजा जेल

Delhi Police: दिल्ली में एक प्रदर्शनकारी महिला पर कथित हमले से जुड़े वायरल वीडियो के…

Last Updated: October 11, 2026 16:03:46 IST

Homemade Face Serum: घर पर बनाएं एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन का फेस सीरम; चेहरे को मिलेगी नमी

Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…

Last Updated: October 11, 2026 13:30:13 IST

UP Pension Hike: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पेंशन में होगी बंपर बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा फायदा

UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…

Last Updated: October 11, 2026 13:26:26 IST

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST