SRH vs RR Live Streaming: क्या हैदराबाद रोक पाएगा रियान पराग के रजवाड़ों को? SRH vs RR महामुकाबले का समय, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी यहां देखें। जोश और रोमांच तैयार है.
SRH vs RR महामुकाबले का समय, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
SRH vs RR Live Streaming: IPL के 19वें सीज़न का जोश पूरे ज़ोर पर है. जैसे-जैसे क्रिकेट का यह महाकुंभ आगे बढ़ रहा है मैच और भी ज़्यादा दिलचस्प होते जा रहे हैं. इसी बीच अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाला है. दोनों टीमें इस मुकाबले में अपना सब कुछ झोंकने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में, राजस्थान रॉयल्स बिल्कुल ही अलग स्तर पर खेलती हुई नजर आ रही है. रियान पराग की कप्तानी में टीम लगातार जीत की राह पर है और इस लय को रोकना सनराइजर्स के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती होगी. नतीजतन यह आने वाला मुकाबला बेहद रोमांचक होने का वादा करता है. आइए जानते हैं कि सनराइज़र्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाला अगला मैच आप ठीक कब और कहाँ देख सकते हैं.
IPL के 19वें सीज़न में, सनराइज़र्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच सोमवार को खेला जाना है. यह मैच 13 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा. आप इस मैच को टूर्नामेंट के आधिकारिक ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर, स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकते हैं, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar पर उपलब्ध होगी.
वैभव सूर्यवंशी, एक ऐसा बल्लेबाज़ जिसने जोश हेज़लवुड और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाज़ों के ख़िलाफ भी बेखौफ होकर बल्लेबाज़ी की है. हैदराबाद के बॉलिंग अटैक की बनावट को देखते हुए वैभव का इस मैच पर काफ़ी असर पड़ने की उम्मीद है. हैदराबाद का यह मैदान ऐतिहासिक रूप से बल्लेबाज़ों के लिए मददगार रहा है. इसलिए अगर सनराइजर्स के गेंदबाज़ अपनी लाइन और लेंथ पर सटीक नियंत्रण नहीं रख पाए, तो उनके लिए यह दिन काफ़ी मुश्किल भरा साबित हो सकता है, क्योंकि उन्हें यशस्वी जायसवाल, वैभव और ध्रुव जुरेल, इन तीनों ही बल्लेबाज़ों का सामना करना होगा, जो इस समय ज़बरदस्त फ़ॉर्म में चल रहे हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) : ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान व विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा.
राजस्थान रॉयल्स (RR) : यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई (इम्पैक्ट प्लेयर: ब्रिजेश शर्मा).
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सास गिरिबाला सिंह को झटका लगा है.…
Watch Video: दिवाली के मौके पर लोगों को कंपनी की तरफ से तोहफे मिलते हैं.…
Kal Ka Love Rashifal 05 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, गुरुवार (05 नवंबर…
Ramayana Movie Review: रणबीर कपूर स्टारर रामायण की स्पेशल स्क्रीनिंग बुधवार को की गई. पहली…
Amul Price Hike: दिवाली से पहले आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा…
SSC CGL Tier 1 Answer Key 2026 का इंतजार जारी है. जानें आंसर की कब…