Srilanka Cricket Board President Resigns: श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां लंबे समय से अध्यक्ष पद संभाल रहे श्रीलंका क्रिकेट के प्रमुख शम्मी सिल्वा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा.
शम्मी सिल्वा साल 2019 से श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे. उनके इस्तीफे के पीछे मुख्य कारण अनुरा कुमार दिसानायाके के नेतृत्व वाली श्रीलंका सरकार का क्रिकेट बोर्ड में नए प्रशासन की मांग को माना जा रहा है. राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय क्रिकेट संस्था में व्यापक बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया था, जिसके बाद यह बड़ा फैसला सामने आया. सिर्फ शम्मी सिल्वा ही नहीं, बल्कि श्रीलंका क्रिकेट की पूरी कार्यकारी समिति ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार को हुई कार्यकारी समिति की बैठक में सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से पद छोड़ने का निर्णय लिया. यह फैसला सरकार के बढ़ते हस्तक्षेप और प्रशासनिक बदलाव की मांग के बीच लिया गया. शम्मी सिल्वा का इस्तीफा श्रीलंकाई क्रिकेट प्रशासन के लिए एक बड़े मोड़ के रूप में देखा जा रहा है. हाल के वर्षों में बोर्ड को पारदर्शिता, प्रशासनिक विवादों और आंतरिक राजनीति को लेकर लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है. अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि श्रीलंका सरकार और खेल मंत्रालय अंतरिम समिति में किन चेहरों को जगह देते हैं और वे देश के क्रिकेट प्रशासन को किस दिशा में ले जाते हैं. यह बदलाव आने वाले समय में श्रीलंका क्रिकेट के भविष्य पर बड़ा असर डाल सकता है.
Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…
Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…
US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…
हरिद्वार से वायरल हुए एक वीडियो में कथित तौर पर नशे में धुत चार लोग…
NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…
ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…