MS Dhoni Injury IPL Update 2026: आईपीएल 2026 में Chennai Super Kings (सीएसके) के जबरदस्त खिलाड़ी एमएस धोनी को हाल ही में चोट लगी थी और उसी चोट को लेकर अपडेट आया है. अपडेट है कि अभी उनकी चोट सही होने में समय है. आइए जानते हैं सब यहां-
धोनी के कमरे का क्या नियम था?
MS Dhoni Injury IPL Update 2026: आईपीएल 2026 में Chennai Super Kings (सीएसके) के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. टीम के अनुभवी खिलाड़ी लोगों की जान MS Dhoni की वापसी में अभी और देर से हो सकती है. टीम के हेड कोच Stephen Fleming ने बताया कि धोनी की चोट उम्मीद से ज्यादा सीरीयस हो गई है, जिससे उनकी रिकवरी में समय लग रहा है.
धोनी मार्च से ही टीम के साथ जुड़े हुए हैं और लगातार प्रैक्टिस सेशन और वॉर्म-अप मैचों में हिस्सा ले रहे थे. लेकिन एक प्रैक्टिस मैच के दौरान उनकी पिंडली (काफ) की चोट फिर से उभर आई. कोच फ्लेमिंग के अनुसार, अगर धोनी ने जल्दबाजी में वापसी की और चोट फिर से गंभीर हो गई, तो वो पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं. फ्लेमिंग ने कहा कि ये चोट काफी ज्यादा है और इसे पूरी तरह ठीक होने में समय लग रहा है.
44 साल के धोनी पहले भी चोट के बावजूद आईपीएल मैच खेल चुके हैं, लेकिन इस बार उनकी रिकवरी जल्दी नहीं हो पा रही और समय लग गया है. सीएसके मैनेजमेंट भी कोई जोखिम नहीं लेना चाहता, क्योंकि एक और झटका टीम के लिए बड़ा नुकसान हो सकता है.
टीम के कप्तान Ruturaj Gaikwad ने हाल ही में बताया कि सीजन शुरू होने से पहले एक प्रैक्टिस मैच में धोनी की चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें दौड़ने में परेशानी होने लगी. उन्होंने ये भी कहा कि धोनी युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं और उन्हें लगता है कि टीम में कई खिलाड़ी तैयार हैं जो जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. फिलहाल धोनी अपनी रिकवरी पर ध्यान दे रहे हैं और धीरे-धीरे फिट हो रहे हैं.
आईपीएल 2026 में सीएसके का प्रदर्शन अब तक मिलाजुला रहा है. टीम ने आठ मैचों में तीन जीत और पांच हार के साथ पॉइंट्स टेबल में छठा स्थान हासिल किया है. आने वाले मैचों में टीम के लिए धोनी की कमी महसूस हो सकती है, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि वो जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे. सीएसके का अगला मुकाबला 2 मई को Mumbai Indians के खिलाफ खेला जाएगा, जो टीम के लिए काफी अहम साबित हो सकता है.
फिलहाल ये साफ नहीं है कि धोनी अगला मैच खेल पाएंगे या नहीं. लेकिन टीम और फैंस दोनों को उम्मीद है कि वो पूरी तरह फिट होकर जल्द वापसी करेंगे. तब तक, सीएसके को अपने बाकी खिलाड़ियों पर ही भरोसा करना होगा.
Smriti mandhana appointed india womens cricket team full time white ball captain harmanpreet kaur bcciSmriti…
Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…
US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…
Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…
Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…