<

Chandauli News: मुगलसराय में लोको पायलट के घर चोरी, बाइक समेत लाखों के जेवरात ले उड़े चोर, जांच जारी

Chandauli Theft News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुगलसराय से एक चोरी की घटना सामने आई है. यहां पर चोरों ने एक लोको पायलट के घर से लाखों रुपये उड़ाकर ले गए. चोरी की रात परिवार के लोग शादी समारोह में गए थे.

Chandauli Theft News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के अलीनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक लोको पायलट के घर से लाखों रुपये की चोरी हो गई. अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अपाचे बाइक और जेवरात चुरा लिए.

रेलवे में लोको पायलट (गुड्स) के पद पर कार्यरत दुर्गेश कुमार अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. उनका घर बंद था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया.

घर पहुंचने पर उड़े होश

जब दुर्गेश कुमार घर लौटे, तो पड़ोसियों ने उन्हें चोरी की जानकारी दी. घर के अंदर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ था और सामान गायब था. चोरों ने नीले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल (UP 67Q8194), बच्चों के दो सेट सोने के लॉकेट और दो सेट चांदी के कड़े चुरा लिए. पीड़ित दुर्गेश कुमार के अनुसार, चोरी में कुल लगभग 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है.

पुलिस को दी गई सूचना

घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही अलीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों का पता लगाकर चोरी का खुलासा किया जाएगा.

पुलिस फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाने में लगी है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST