<
Categories: क्रिकेट

Vaibhav Suryavanshi: KKR पर गिरेगा वैभव सूर्यवंशी का कहर… सनथ जयसूर्या का तोड़ेंगे रिकॉर्ड, इतने रन दूर

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 19 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के पास बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. जानें पूरी डिटेल्स...

Vaibhav Suryavanshi IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सबसे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी नए-नए रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे हैं. इस सीजन वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया है. उन्होंने शुरुआती 5 पारियों में ही 263 के स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए हैं. उन्हें मौजूदा सीजन में ऑरेंज कैप का दावेदार भी माना जा रहा है. हालांकि पिछले मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी गोल्डन डक पर आउट हो गए, लेकिन अगले मैच में जोरदार वापसी करने के लिए तैयार हैं. वैभव सूर्यवंशी 19 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के पास बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. जानें कौन सा रिकॉर्ड तोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी…

वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर ये रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने IPL 2025 में अपने डेब्यू किया था. उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर टूर्नामेंट का आगाज किया था. उसी सीजन वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों पर शतक भी लगाया था. अभी तक वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में 12 पारियों में 452 रन बना लिए हैं, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं. वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में अपने 500 रन पूरे करने से सिर्फ 48 रन दूर हैं. अगर वह केकेआर के खिलाफ 48 बना लेते हैं, तो सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

IPL इतिहास में सबसे तेज 500 रन पूरे करने का रिकॉर्ड शॉन मार्श के नाम दर्ज है, जिन्होंने 10 पारियों में यह कारनामा किया था. इसके बाद गौतम गंभीर ने 12 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था. वहीं, ग्लेन मैक्सवेल ने 13 पारियों में 500 रन पूरे किए थे. अब वैभव सूर्यवंशी अपनी 13वीं पारी में 48 रन बनाकर ग्लेन मैक्सवेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं. साथ ही सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं.

सनथ जयसूर्या का तोड़ेंगे रिकॉर्ड

15 साल के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. सनथ जयसूर्या ने 14 पारियों में आईपीएल में अपने 500 रन पूरे किए थे. वहीं, वैभव सूर्यवंशी के पास 13 पारियों में यह कारनामा करने का मौका है. अगर वह केकेआर के खिलाफ 48 रन बनाने में कामयाब होते हैं, तो इस मामले में सनथ जयसूर्या से आगे निकल जाएंगे.

टी20 में 1000 रन बनाने से कितने दूर?

वैभव सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट में अभी तक 23 पारियों में 901 रन बनाए हैं. वह इस फॉर्मेट में अपने 1000 रन पूरे करने से 99 रन दूर हैं. अगर वैभव सूर्यवंशी केकेआर के खिलाफ 99 रन बनाते हैं, टी20 में 1000 रन पूरा करने के मामले में मैथ्यू हेडन की बराबरी कर लेंगे. मैथ्यू हेडन ने 24 पारियों में यह आंकड़ा पार किया था. वहीं, भारत की बात करें, तो देवदत्त पडिक्कल ने सबसे तेज 25 पारियों में 1000 टी20 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है. बता दें कि टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड शॉन मार्श और ब्रैड हॉज के नाम दर्ज है. उन दोनों दिग्गजों ने सिर्फ 23 पारियों में यह आंकड़ा पार कर लिया था.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST