<
Categories: क्रिकेट

Vaibhav Suryavanshi: खतरे में क्रिस गेल का रिकॉर्ड! वैभव सूर्यवंशी IPL में रचेंगे इतिहास, बस कुछ कदम दूर

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के काफी करीब पहुंच गए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका होगा.

Vaibhav Suryavanshi Upcoming Record: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) एक बार फिर भिड़ने जा रहे हैं. यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा, जो शाम 7:30 बजे शुरू होगा. इस मैच में एक बार फिर 15 साल के सलामी विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर नजरें होंगी. पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को हैदराबाद के सामने 57 रनों से हार मिली थी. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) बिना खाता खोले आउट हो गए थे.

ऐसे में राजस्थान रॉयल्स की टीम इस मुकाबले में बदला लेने के लिए उतरेगी. वैभव सूर्यवंशी इस मैच में एक बार फिर अपनी टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाना चाहेंगे. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के पास कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. वैभव सूर्यवंशी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

वैभव सूर्यवंशी तोड़ेंगे गेल का रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में अपने 50 छक्के पूरे करने से सिर्फ कुछ ही दूर हैं. वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में अभी तक 14 पारियों में 44 छक्के लगा चुके हैं. अगर वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 6 छक्के लगा देते हैं, तो उनके 50 सिक्स पूरे हो जाएंगे. इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे कम पारियों में 50 सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. फिलहाल यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के खतरनाक बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) के नाम दर्ज है. क्रिस गेल ने आईपीएल में 25 पारियों में अपने 50 छक्के पूरे किए थे.  ऐसे में अगर वैभव सूर्यवंशी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 6 सिक्स लगा देते हैं, तो वह 15 पारियों में 50 छक्के पूरे कर लेंगे.

IPL में सबसे तेज 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड

  • क्रिस गेल- 25 पारियां
  • आंद्रे रसेल- 32 पारियां
  • अभिषेक शर्मा- 35 पारियां
  • एविन लुईस- 37 पारियां
  • निकोलस पूरन- 40 पारियां

वैभव सूर्यवंशी तोड़ना चाहते हैं ये रिकॉर्ड

IPL 2026 के शुरू होने से पहले वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल के महारिकॉर्ड तोड़ने की इच्छा जाहिर की थी. बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स में इंटरव्यू के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने कहा था कि वह आईपीएल में क्रिस गेल के 175 रनों का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वह क्रिस गेल का यह रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश करेंगे. बता दें कि क्रिस गेल ने आईपीएल में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 175 रन बनाए थे, जो आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है.

1000 रन पूरे करने के करीब सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट में अपने 1,000 रन पूरे करने के काफी करीब पहुंच गए हैं. वैभव सूर्यवंशी अभी तक टी20 में 955 रन बना चुके हैं. अब उन्हें टी20 में अपने एक हजार न पूरे करने के लिए सिर्फ 45 रन की जरूरत है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST