Vaibhav Suryavanshi Viral Video: वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वैभव सूर्यवंशी 2 नन्हे बच्चों से फोटो के लिए 100 रुपये की डिमांड करते दिखाई दे रहे हैं. देखें वीडियो...
वैभव सूर्यवंशी का फनी वीडियो वायरल.
Vaibhav Suryavanshi Viral Video: 15 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग से सभी लोगों को दीवाना बना दिया है. हाल ही में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने तूफानी शतक लगाया है. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 36 गेंदों पर शतक लगा दिया. इस पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी की फैन फॉलोइंग और भी ज्यादा बढ़ गई है. हर कोई इस 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज के साथ फोटो खिंचवाना चाहता है.
इस बीच वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह फोटो खिंचवाने के लिए 100 रुपये की मांग करते हैं. दरअसल, वैभव सूर्यवंशी किसी एयरपोर्ट पर वेटिंग एरिया में बैठे थे. इसी दौरान दो छोटे बच्चे वैभव सूर्यवंशी के पास आते हैं और उनके साथ सेल्फी लेने की मांग करते हैं. इस पर वैभव सूर्यवंशी बच्चों के साथ मजाक करना शुरू कर देते हैं. जानें वैभव सूर्यवंशी ने क्या कहा…
वैभव सूर्यवंशी का यह वीडियो राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में वैभव सूर्यवंशी दो छोटे बच्चों के साथ मजाकिया अंदाज में दिखाई देते हैं. वैभव सूर्यवंशी उन बच्चों से कहते हैं, ‘भाई मैं फोटो के लिए पैसे लेता हूं. सही बोल रहा हूं, 100 रुपये लूंगा. दोगे तो बोलो. इस पर उनमें से एक बच्चे ने 200 रुपये का नोट निकाला और बोला कि हम दोनों के साथ एक-एक सेल्फी चाहिए. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी तुरंत हंसना शुरू कर देते हैं. वैभव ने बच्चों को बताया कि वह उनके साथ मजाक कर रहे हैं. सूर्यवंशी ने बताया कि फोटो खिंचवाने के लिए किसी तरह का कोई चार्ज नहीं है. उनको पैसे नहीं देने होंगे. उन्होंने बच्चों को कैमरा भी दिखाया, जिसमें यह सब रिकॉर्ड हो रहा था. नीचे देखें वीडियो…
राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) के मैच में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शतक लगाया. यह आईपीएल में उनका दूसरा शतक है. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 36 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, जो आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है. इसी के साथ वह किसी अनकैप्ड प्लेयर द्वारा आईपीएल में 2 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं. वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने मौजूदा सीजन में अभी तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 44.62 की औसत और 234.86 के स्ट्राइक रेट से 357 रन बनाए हैं. इसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं.
Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…
Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…
Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…
Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यूपी पुलिस को फटकार लगाई है. वजह…
SIR Voter List Verification: ,SIR यानी वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर…