Live TV
Search
Home > क्रिकेट > Video: 1 फोटो का 100 रुपये… सेल्फी लेने का पैसा लेते हैं वैभव सूर्यवंशी! नन्हे बच्चों से मांगा चार्ज

Video: 1 फोटो का 100 रुपये… सेल्फी लेने का पैसा लेते हैं वैभव सूर्यवंशी! नन्हे बच्चों से मांगा चार्ज

Vaibhav Suryavanshi Viral Video: वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वैभव सूर्यवंशी 2 नन्हे बच्चों से फोटो के लिए 100 रुपये की डिमांड करते दिखाई दे रहे हैं. देखें वीडियो...

Written By:
Last Updated: April 27, 2026 16:44:18 IST

Mobile Ads 1x1

Vaibhav Suryavanshi Viral Video: 15 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग से सभी लोगों को दीवाना बना दिया है. हाल ही में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने तूफानी शतक लगाया है. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 36 गेंदों पर शतक लगा दिया. इस पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी की फैन फॉलोइंग और भी ज्यादा बढ़ गई है. हर कोई इस 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज के साथ फोटो खिंचवाना चाहता है.

इस बीच वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह फोटो खिंचवाने के लिए 100 रुपये की मांग करते हैं. दरअसल, वैभव सूर्यवंशी किसी एयरपोर्ट पर वेटिंग एरिया में बैठे थे. इसी दौरान दो छोटे बच्चे वैभव सूर्यवंशी के पास आते हैं और उनके साथ सेल्फी लेने की मांग करते हैं. इस पर वैभव सूर्यवंशी बच्चों के साथ मजाक करना शुरू कर देते हैं. जानें वैभव सूर्यवंशी ने क्या कहा…

‘100 रुपये लूंगा…’

वैभव सूर्यवंशी का यह वीडियो राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में वैभव सूर्यवंशी दो छोटे बच्चों के साथ मजाकिया अंदाज में दिखाई देते हैं. वैभव सूर्यवंशी उन बच्चों से कहते हैं, ‘भाई मैं फोटो के लिए पैसे लेता हूं. सही बोल रहा हूं, 100 रुपये लूंगा. दोगे तो बोलो. इस पर उनमें से एक बच्चे ने 200 रुपये का नोट निकाला और बोला कि हम दोनों के साथ एक-एक सेल्फी चाहिए. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी तुरंत हंसना शुरू कर देते हैं. वैभव ने बच्चों को बताया कि वह उनके साथ मजाक कर रहे हैं. सूर्यवंशी ने बताया कि फोटो खिंचवाने के लिए किसी तरह का कोई चार्ज नहीं है. उनको पैसे नहीं देने होंगे. उन्होंने बच्चों को कैमरा भी दिखाया, जिसमें यह सब रिकॉर्ड हो रहा था. नीचे देखें वीडियो…

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) के मैच में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शतक लगाया. यह आईपीएल में उनका दूसरा शतक है. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 36 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, जो आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है. इसी के साथ वह किसी अनकैप्ड प्लेयर द्वारा आईपीएल में 2 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं. वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने मौजूदा सीजन में अभी तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 44.62 की औसत और 234.86 के स्ट्राइक रेट से 357 रन बनाए हैं. इसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं.

MORE NEWS