Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के सलामी युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में बल्ले से कोहराम मचाने के बाद इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रहे हैं. जून में भारत के आयरलैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं.
वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड दौरे पर करेंगे T20I डेब्यू!
Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी IPL में गदर मचाने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री करने के लिए तैयार हैं. वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) जल्द ही भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भारत के आयरलैंड दौरे पर अपना डेब्यू करेंगे. जून में होने वाले इस टूर के लिए वैभव सूर्यवंशी का नाम शॉर्टलिस्ट किया जा चुका है. अगर वैभव सूर्यवंशी इस टूर पर भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करते हैं, तो वह भारतीय क्रिकेट में नया इतिहास रच देंगे.
आयरलैंड के खिलाफ पहला मैच खेलते ही वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे. फिलहाल वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं, जहां पर उन्होंने अपनी शानदार तूफानी बल्लेबाजी से क्रिकेट के दिग्गजों को हैरान कर दिया है. इसी के बाद से उनके इंटरनेशनल डेब्यू की चर्चा तेज हो गई.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने आयरलैंड टूर के लिए जिन खिलाड़ियों का नाम शॉर्टलिस्ट किया है, उसमें 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी का भी नाम शामिल है. IPL 2026 खत्म होने के कुछ ही दिनों बाद भारतीय टीम टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए आयरलैंड दौरे पर जाएगा. इस सीरीज का पहला मैच 26 सीरीज का पहला मैच 26 जून को खेला जाएगा, जिसके बाद 28 जून को दूसरा मुकाबला होगा.
अगर वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करते हैं, तो वह सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. सचिन तेंदुलकर के नाम भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने भारत के लिए 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था. वहीं, अगर भारत की महिला और पुरुष टीमों की बात करें, तो शेफाली वर्मा भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाली खिलाड़ी हैं. शेफाली वर्मा ने 15 वर्ष 7 महीने और 27 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था. वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में अपना 15वां जन्मदिन मनाया है. ऐसे में जून में इंटरनेशनल डेब्यू करते ही वह सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा को पीछे छोड़ देंगे.
फिलहाल वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे हैं. उन्होंने अभी तक 5 पारियों में 260 की स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं. वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल 14 साल की उम्र में ही आईपीएल डेब्यू किया था. वह सबसे कम उम्र में आईपीएल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं.
Delhi Najafgarh Factory Fire: फिलहाल, किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर…
Love Rashifal 09 November 2026 Today Horoscope: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, सोमवार (09 नवंबर 2026)…
Jagdalpur Gold Jewellery Theft: रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाएं बच्चों के साथ कस्टमर बनकर मोती ज्वेलर्स…
UP Crime: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि फांसी लगाने से पहले उसका गला घोंटा गया…
Kanpur House Roof Collapse: हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और…
Anant Singh Daughter Wedding VIP Guest List: अनंत सिंह ने रविवार को अनाउंस किया कि…