Live TV
Search
Home > क्रिकेट > Vaibhav Suryavanshi: सचिन तेंदुलकर का टूटेगा रिकॉर्ड! वैभव सूर्यवंशी इस टीम के खिलाफ करेंगे T2OI डेब्यू

Vaibhav Suryavanshi: सचिन तेंदुलकर का टूटेगा रिकॉर्ड! वैभव सूर्यवंशी इस टीम के खिलाफ करेंगे T2OI डेब्यू

Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के सलामी युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में बल्ले से कोहराम मचाने के बाद इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रहे हैं. जून में भारत के आयरलैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं.

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: April 14, 2026 11:36:03 IST

Mobile Ads 1x1

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी IPL में गदर मचाने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री करने के लिए तैयार हैं. वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) जल्द ही भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भारत के आयरलैंड दौरे पर अपना डेब्यू करेंगे. जून में होने वाले इस टूर के लिए वैभव सूर्यवंशी का नाम शॉर्टलिस्ट किया जा चुका है. अगर वैभव सूर्यवंशी इस टूर पर भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करते हैं, तो वह भारतीय क्रिकेट में नया इतिहास रच देंगे.

आयरलैंड के खिलाफ पहला मैच खेलते ही वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे. फिलहाल वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं, जहां पर उन्होंने अपनी शानदार तूफानी बल्लेबाजी से क्रिकेट के दिग्गजों को हैरान कर दिया है. इसी के बाद से उनके इंटरनेशनल डेब्यू की चर्चा तेज हो गई.

आयरलैंड दौरे पर जाएंगे वैभव सूर्यवंशी!

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने आयरलैंड टूर के लिए जिन खिलाड़ियों का नाम शॉर्टलिस्ट किया है, उसमें 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी का भी नाम शामिल है. IPL 2026 खत्म होने के कुछ ही दिनों बाद भारतीय टीम टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए आयरलैंड दौरे पर जाएगा. इस सीरीज का पहला मैच 26  सीरीज का पहला मैच 26 जून को खेला जाएगा, जिसके बाद 28 जून को दूसरा मुकाबला होगा. 

वैभव सूर्यवंशी तोड़ेंगे सचिन का रिकॉर्ड

अगर वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करते हैं, तो वह सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. सचिन तेंदुलकर के नाम भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने भारत के लिए 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था. वहीं, अगर भारत की महिला और पुरुष टीमों की बात करें, तो शेफाली वर्मा भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाली खिलाड़ी हैं. शेफाली वर्मा ने 15 वर्ष 7 महीने और 27 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था. वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में अपना 15वां जन्मदिन मनाया है. ऐसे में जून में इंटरनेशनल डेब्यू करते ही वह सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा को पीछे छोड़ देंगे.

वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल में जलवा

फिलहाल वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे हैं. उन्होंने अभी तक 5 पारियों में 260 की स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं. वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल 14 साल की उम्र में ही आईपीएल डेब्यू किया था. वह सबसे कम उम्र में आईपीएल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं.

MORE NEWS