<
Categories: क्रिकेट

Vaibhav Suryavanshi: बुमराह तो झांकी थे, भुवी अभी बाकी हैं! वैभव के लिए ‘काल’ बन सकते हैं भुवनेश्वर कुमार?

Vaibhav Suryavanshi vs Bhuvneshwar Kumar: बुमराह को पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी क्या अब भुवी को धूल चटाएंगे? गुवाहाटी की स्विंग और वैभव के तूफानी आंकड़ों के बीच हो सकता है बड़ा उलटफेर.

RCB vs RR: जसप्रीत बुमराह जैसे नंबर-1 गेंदबाज की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ देना कोई मामूली बात नहीं है, लेकिन युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने यह कारनामा करके पूरे क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है. बुमराह के खिलाफ निडर होकर 14 गेंदों में मैच पलटने वाले वैभव अब RCB के अनुभवी भुवनेश्वर कुमार के सामने होंगे. फैंस के बीच बस एक ही सवाल है क्या भुवी का अनुभव वैभव के इस तूफान को रोक पाएगा या फिर बुमराह की तरह भुवी का हाल भी बेहाल होने वाला है? वैभव के डराने वाले आंकड़े इस मुकाबले को और भी रोमांचक बना रहे हैं. लेकिन यहां एक ट्विस्ट है कुछ ऐसे फैक्टर जो वैभव का खेल बिगाड़ सकते हैं. आइए जानते हैं वो क्या है?

बुमराह के बाद, क्या अब भुवी की बारी?

पिछले मैच में वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के नंबर-वन गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपना निडर अंदाज़ दिखाया और उसके बाद, सिर्फ़ तीन गेंदों के अंदर दो और ऊंचे छक्के लगाए. उन्होंने अकेले दम पर मुंबई के हाथों से जीत छीन ली और सिर्फ़ 14 गेंदों में 39 रन ठोक दिए. हालाँकि भुवनेश्वर कुमार के ख़िलाफ उनके आँकड़े कुछ और ही कहानी कहते हैं. अब तक वैभव ने भुवी की 10 गेंदों का सामना किया है और 15 रन बनाए हैं, भुवी ने एक बार उनका विकेट भी लिया है.

वैभव सूर्यवंशी का आंकड़ा

अब तक वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 के तीन मैचों में कुल 122 रन बनाए हैं और 240 के शानदार स्ट्राइक रेट और 40 के औसत को बनाए रखा है. इन तीन मैचों में वैभव के बल्ले से अब तक 10 चौके और 11 छक्के निकल चुके हैं.

मौसम बिगाड़ सकता है वैभव का खेल

यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां की लाल मिट्टी वाली पिच को बल्लेबाजों के लिए जन्नत माना जाता है. यहां का आउटफील्ड तेज़ है और गेंद में उछाल भी जबरदस्त है. हालांकि, इसमें एक ‘ट्विस्ट’ भी है. मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है, जिसका मतलब है कि शुरुआती ओवरों में गेंद काफी ज़्यादा स्विंग करेगी। ऐसे हालात में, भुवनेश्वर कुमार की इन-स्विंगर्स और आउट-स्विंगर्स वैभव सूर्यवंशी के लिए एक कड़ी परीक्षा साबित हो सकती हैं. जहां वैभव ने बुमराह के खिलाफ अपनी काबिलियत साबित की थी, वहीं अब उन्हें भुवी की चालाकी का सामना करते हुए बेहद सावधानी और समझदारी से खेलना होगा.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

PM Kisan Maandhan: बुजुर्ग किसानों को हर महीने पेंशन, 60 की उम्र के बाद खाते में आएंगे ₹3000, बस कर लें ये काम

PM Kisan Maandhan Yojana: पीएम किसान मानधन योजना के तहत हर महीने मिलने वाली 3000…

Last Updated: April 10, 2026 15:55:31 IST

वाइट डिस्चार्ज महिलाओं को क्यों होता है? पीला-हरा और भूरा आना किस आफत का संकेत, कारण और बचाव टिप्स

Vaginal White Discharge: महिलाओं की तमाम ऐसी गंभीर परेशानियां हैं, जिनके बारे में खुलकर बात…

Last Updated: April 10, 2026 15:48:13 IST

‘लद्दाख का शेर’ अब नहीं रहा, कौन हैं कर्नल सोनम वांगचुक? कारगिल युद्ध के असली हीरो की कैसे हुई मौत

Colonel Sonam Wangchuk: महावीर चक्र सम्मानित कर्नल सोनम वांगचुक दिल का दौरा पड़ने के कारण…

Last Updated: April 10, 2026 15:47:12 IST

7.1 रेटिंग के साथ, ये धमाकेदार सीरीज 3 महीने से Ott पर कर रही ट्रेंड, एक-एक एपिसोड है छिपा है सस्पेंस

Ott Trending Series: पिछले कुछ महीनों से एक सीरीज ऐसी है जो काफी ट्रेंड में…

Last Updated: April 10, 2026 15:34:56 IST

Mughal Emperor Haram: मुगलों के हरम में कहां से लाई जाती थीं खूबसूरत लड़कियां, क्या इनसे संबंध भी बनाते थे राजा

Mughal Emperor Haram: बेहश यहां पर खूबसूरत महिलाओं-युवतियों को लाया जाता था. बावजूद इसके मुगल…

Last Updated: April 10, 2026 15:22:38 IST

IRCTC Next-Gen Trains: वंदे भारत भी पड़ जाएगी फीकी! 220 की रफ्तार से दौड़ेगी ये नई ‘सुपर’ ट्रेन, जानें क्या है खास?

Indian Railway Next-Gen Trains: वंदे भारत के बाद अब तैयार हो जाइए बुलेट जैसी रफ्तार…

Last Updated: April 10, 2026 15:23:35 IST