Vinod Kambli Viral Video: हाल ही में विनोद कांबली को मुंबई में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए आईपीएल मैच के दौरान स्टेडियम में देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
विनोद कांबली
Vinod Kambli Viral Video: भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली अभी भी अपनी खराब सेहत से उबर रहे हैं. कुछ दिन पहले उनके बारे में खबर सामने आई थीं कि कांबली के “दिमाग में खून का थक्का जम गया है,” जिसका असर उनकी याददाश्त पर पड़ने लगा है, हालांकि उनकी पत्नी एंड्रिया हेविट ने इन दावों को झूठा बताया है.
हाल ही में विनोद कांबली को मुंबई में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए आईपीएल मैच के दौरान स्टेडियम में देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
कांबली को बुधवार को मुंबई में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मैच के दौरान स्पॉट किया गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्हें चलने के लिए सहारे की जरूरत पड़ रही थी. विनोद कांबली सेहत से जुड़ी कई दिक्कतों का सामना कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद वो अपने दोस्त सचिन तेंदुलकर की टीम मुंबई इंडियंस का हौसला बढ़ाने आए थे. क्रिकेट के प्रति उनका यह जुनून देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.
बता दें कि कांबली के दोस्त और पूर्व फर्स्ट-क्लास अंपायर, मार्कस कूटो ने दावा किया था कि यह पूर्व क्रिकेटर सेहत से जुड़ी एक गंभीर समस्या से जूझ रहा है. कूटो ने ‘द टाइम्स ऑफ़ इंडिया’ को बताया, “करीब 18 महीने पहले जब उन्हें ठाणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब से ही कांबली के दिमाग में खून का थक्का जमा हुआ है. उनकी याददाश्त ठीक नहीं रहती. उन्हें चीज़ें याद आती हैं और फिर वे उन्हें भूल जाते हैं. यह सब उनके दिमाग में जमे उस थक्के की वजह से हो रहा है.” उन्होंने कहा, “वह (कांबली) देखने में ठीक-ठाक सेहतमंद लग रहे थे. वह और उनका परिवार काफी खुश नज़र आ रहा था. कांबली अब चलने के लिए छड़ी का इस्तेमाल करते हैं. उनका बेटा, क्रिस्टियानो, क्रिकेटर बनना चाहता है. मैंने जतिन परांजपे से गुज़ारिश की कि वह उसे अपनी क्रिकेट अकादमी में दाखिला दे दें, और वह तुरंत मान गए. ज़ाहिर है, जतिन कांबली के बेटे से कोई फीस नहीं लेंगे.”
Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…
iPhone 18 Pro Max: Apple का कहना है कि जिन फ़ोन में पहले से नेटवर्क…
Jharkhand News: शताब्दी एक्सप्रेस में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी एक यात्री को…
PM Kisan Yojana 24th Installment: पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों…
एक महिला कंटेंट क्रिएटर ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस के एसीपी विवेक भगत…
IND VS WI: 3 अक्टूबर को इंडियन टीम वेस्ट इंडीज़ को क्लीन स्वीप करने के…