UP News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां रास्ते से गुजर रहे बारात में बज रहे तेज डीजे की आवाज की वजह से पोल्ट्री फार्म में पल रही 140 मुर्गियों की मौत हो गई है.
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में डीजे की आवाज से पोल्ट्री फार्म में 140 मुर्गियों की हुई मौत
UP Latest News: उत्तर प्रदेश (UP News) के सुल्तानपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां बारात में बज रहे तेज डीजे की आवाज की वजह से पोल्ट्री फार्म में पल रही 140 मुर्गियों की मौत हो घई. घटना सामने आने के बाद पीड़ित फार्म संचालक ने पुलिस ने शिकायत की है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने डीजे संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना 25 अप्रैल की बताई जा रही है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पूरी घटना बल्दीराय थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव की बताई जा रही है. यहां रहने वाले बब्बन विश्वकर्मा की बेटी का विवाह 25 अप्रैल को था. जिसके लिए कुड़वार थाना क्षेत्र के राम भद्र पुरवा गांव से बारात आई हुई थी. इसी दौरान बारात के साथ तेज आवाज में डीजे गांव से गुजर रहा था, जो गांव के निवासी साबिर अली के पोल्ट्री फार्म के सामने से निकला.
डीजे की तेज और कानफोड़ू आवाज से पोल्ट्री फार्म में अफरा-तफरी मच गई. इस पूरे मामले पर पोल्ट्री फार्म संचालक साबिर अली का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि तेज आवाज से मुर्गियां बुरी तरह डर गईं और घबराहट में 140 मुर्गियों की मौत हो गई. घटना सामने आने के बाद पुलिस ने शियाकत दर्ज कर ली गई है. मामले का संज्ञान लेते हुए बल्दीराय थाने के उपनिरीक्षक भरत सिंह ने कार्रवाई शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें – अमेठी में आफत बनी तेज आंधी, भारी भरकम सरकारी होर्डिंग सड़क पर गिरी, 2 बाइक सवार समेत 3 घायल
पुलिस ने कुड़वार थाना क्षेत्र के परसीपुर निवासी डीजे संचालक कवि यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है. मामले में डीजे संचालक की भूमिका की पड़ताल की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान…
Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…
UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…
CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…