Virat Kohli vs Khaleel Ahmed: IPL 2025 में आरसीबी बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले में विराट कोहली और खलील अहमद के बीच विवाद हो गया था. मैच के बाद ही उन दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी. जानें पूरा मामला...
विराट कोहली बनाम खलील अहमद IPL 2025.
Virat Kohli vs Khaleel Ahmed: IPL में जब भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला होता है, तो खिलाड़ियों के साथ फैंस का भी जोश हाई रहता है. ऐसे में मैच के दौरान अक्सर खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस और गरमागरमी देखने को मिलती है. पिछले साल आरसीबी बनाम सीएसके के मुकाबले में ऐसा ही कुछ देखने को मिला था. दरअसल, IPL 2025 में 28 मार्च को आरसीबी बनाम चेन्नई का मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था. इस मुकाबले में विराट कोहली और CSK के तेज गेंदबाज खलील अहमद के बीच लफड़ा हो गया. उस समय सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आए थे, जिसमें दोनों के बीच विवाद हो गया था. आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी. विराट कोहली और फिल साल्ट पारी की शुरुआत करने आए थे. शुरुआत में नई गेंद से खलील अहमद काफी शानदार गेंदबाजी कर रहे थे. खलील के खिलाफ विराट कोहली को रन बनाने में काफी परेशानी हो रही थी. इसी दौरान तीसरे ओवर में दोनों के बीच गरमागरमी देखने को मिली. जानें क्या हुआ…
आरसीबी की पारी के दौरान तीसरे ओवर में विराट कोहली (VIrat Kohli) बल्लेबाजी कर रहे थे. इस ओवर में खलील अहमद ने कोहली के सामने कुछ अच्छी गेंदें डालीं, जिस पर कोहली रन नहीं बटोर सके. इसके बाद खलील अहमद ने ऑफ स्टंप के बाहर एक शॉर्ट बॉल डाली, जिस पर कोहली पुल लगाने की कोशिश करते हैं, लेकिन चूक जाते हैं. फिर खलील अहमद चलते हुए विराट कोहली के काफी करीब आ गए और उन्हें घूरने लगे. इस पर विराट कोहली ने भी खलील अहमद को गुस्से में घूरा. दोनों के बीच आंखों ही आंखों में इशारा हुआ. फैंस का कहना था कि विराट कोहली गुस्से में दिखाई दिए थे.
इस मुकाबले में आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने 50 रनों से हरा दिया. इस मैच में कोहली ने 30 गेंदों पर 31 रन बनाए. वहीं, खलील अहमद ने 4 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट चटकाए. मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली और खलील अहमद मैदान पर भी बहस करते दिखाई दिए. हालांकि बाद में वे दोनों वह मजाकिया अंदाज में बात करते दिखाई दिए, जहां पर रविंद्र जडेजा भी मौजूद थे. इसके बाद इन दोनों टीमों के बीच दूसरी बार भिड़ंत हुई, जिसमें कोहली ने खलील अहमद को लगातार 2 छक्के लगाकर अपना बदला पूरा किया.
IPL 2026 में आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 5 अप्रैल को मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा, जो दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा.
Agra Murder Case: आगरा में एक महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ…
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसके…
गर्मियों के मौसम में खाने के साथ खीरा खाना स्वाद को दोगुना कर देता है.…
Sunny Deol: अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'गबरू' के सिलसिले…
Kal ka Panchang 3 April 2026: आज 6अप्रैल 2026, सोमवार का पावन दिन है. हिंदू…
PM Modi on Mamata Banerjee: पीएम मोदी ने रविवार को कूच बिहार से पश्चिम बंगाल…