<
Categories: मनोरंजन

सनी देओल ने सरिंदर सरताज संग की मस्ती, फैंस को पसंद आई ये खास झलक; देखें फोटोज

Sunny Deol: अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'गबरू' के सिलसिले में पंजाबी लोक गायक सतिंदर सरताज से मुलाकात की.

अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में पंजाबी लोक गायक सतिंदर सरताज से मुलाकात की और अपनी मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं. सरताज ने भी तस्वीरें पोस्ट कीं और सनी देओल के प्रति अपना आभार और सम्मान प्रकट किया. 

सतिंदर सरदार ने शेयर की सनी देओल संग तस्वीर

सतिंदर सरताज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सनी देओल संग कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं हैं. इन तस्वीरों में सरताज ने दोनों के बीच हुई बातचीत के कुछ पल साझा किए, जिसमें दोनों को शांत वातावरण में भोजन करते हुए बातचीत करते देखा गया. अपने संदेश में उन्होंने सनी देओल को आने के लिए धन्यवाद दिया और मुलाकात को काफी अच्छा पल बताया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मुझे सम्मानित करने और यहां आने के लिए सनी देओल पाजी आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. आपकी सरल और शांत उपस्थिति से बहुत ही सुखद और मनमोहक वातावरण बना. सदा प्यार और सम्मान. वाहेगुरु चढ़दी-कला रख्खण.’

सनी देओल ने साझा किया पोस्ट

सनी देओल ने भी सरिंदर सरताज के संगीत के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त की. उन्होंने बताया कि वह 2021 से ही गायक के गाने सुन रहे हैं और उनके गानों की एक प्लेलिस्ट भी रखते हैं. अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘ गबरू’ के दो गानों के लिए पहले सरताज से संपर्क किया था. हालांकि तब उनकी मुलाकात नहीं हुई थी, लेकिन गाने फिल्म का हिस्सा बन गए.

सतिंदर सरताज ने बनाया रिकॉर्ड

फिल्म ‘धुरंधर 2’ में कई गाने मौजूद हैं. इसमें जैस्मीन सैंडलस और सतिंदर सरताज द्वारा गाया गया ‘जाइए सजना’ दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. गाने के ऑडियो और वीडियो दोनों को ही 10 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. सतिंदर सरताज के इस गीत में उनकी पंक्ति – ‘सानू सरियां विसार गैयां रहवां, वे कहदे पासे जाइये सजना’ लोगों को दीवाना बना रही है. यह गाना बिलबोर्ड कैनेडियन हॉट 100 चार्ट पर 58वें स्थान पर पहुंच गया है और वायरल हिट बन गया है.

सनी देओल का वर्कफ्रंट

सनी देओल शशांक उदपुरकर द्वारा निर्देशित और विशाल राणा और ओम छंगानी द्वारा निर्मित फिल्म ‘गबरू’ की रिलीज की तैयारी में जुटे हैं. यह फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस साल के अंत में सनी देओल ‘लाहोर 1947’ और ‘रामायण’ में भी नजर आएंगे.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार

मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:14 IST

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST