<
Categories: क्रिकेट

भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में होगी वापसी? पूर्व दिग्गज ने कहा, ‘उम्र का क्या करना, जब विकेट ले रहा है बंदा’

IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार की पर्पल चमक देख सहवाग भी हुए गदगद. चयनकर्ताओं से की भुवी को टीम इंडिया में वापस लाने की मांग, बोले, 'उम्र नहीं बंदे का दम देखो'

Virender Sehwag on Bhuvneshwar Kumar: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए भुवनेश्वर कुमार किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रहे हैं. इस सीजन में जहां टीमें हर दूसरे मैच में 200 रनों का आंकड़ा पार कर रही हैं, वहां बुलंदशहर के स्विंग सुल्तान ने अपनी धारदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों की नाक में दम कर रखा है. भुवनेश्वर के इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए अब उनके टीम इंडिया में कमबैक की आवाजें भी तेज होने लगी हैं. पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भुवी की वापसी की पुरजोर वकालत की है.

‘उम्र सिर्फ एक नंबर है’

क्रिकबज से बातचीत के दौरान सहवाग ने कहा कि चयनकर्ताओं को उम्र के फेर में फंसे बिना भुवी के नाम पर विचार करना चाहिए. सहवाग ने तर्क दिया, ‘भुवनेश्वर इस समय इस पूरे लॉट में सबसे बेहतरीन गेंदबाज नजर आ रहे हैं. उन्होंने लगभग हर मैच में 2-3 विकेट चटकाए हैं और आज भी 3 विकेट लेकर RCB की मैच में वापसी कराई. कभी-कभी मैं सोचता हूं कि उनकी उम्र क्या है? अगर वह 35-36 साल के हैं, तो क्या हुआ? अगर वह प्रदर्शन कर रहे हैं, तो उन्हें खुद भी और चयनकर्ताओं को भी उनके T20 कमबैक के बारे में सोचना चाहिए.’

सहवाग ने आगे कहा कि बुमराह और भुवनेश्वर की जोड़ी एक समय दुनिया की सबसे घातक जोड़ियों में से एक थी. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या वह पुरानी जादुई जोड़ी फिर से मैदान पर दिख सकती है? भुवी की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वह नई और पुरानी, दोनों गेंदों से समान रूप से प्रभावी रहते हैं.

IPL 2026 में भुवी का दबदबा

भुवनेश्वर कुमार फिलहाल पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। उनके आंकड़े उनकी काबिलियत की गवाही दे रहे हैं.

  • मैच: 9
  • विकेट: 17
  • इकोनॉमी रेट: 7.54 (जो इस हाई-स्कोरिंग सीजन में बेमिसाल है)

गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ पिछले मैच में भी भुवी ने अपना जलवा बिखेरा. उन्होंने GT के टॉप-3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर उनकी कमर तोड़ दी थी. हालांकि, 156 रनों का पीछा करते हुए RCB यह मैच हार गई, लेकिन भुवी की गेंदबाजी ने सबका दिल जीत लिया.

पॉइंट्स टेबल का हाल

भले ही पिछले मैच में हार मिली हो, लेकिन RCB का सीजन अब तक शानदार रहा है. 9 मैचों में 6 जीत के साथ RCB अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है. अगर वे गुजरात को हरा देते, तो आज टेबल के शिखर पर होते. फिलहाल गुजरात की टीम पांचवें पायदान पर है.

भुवनेश्वर ने आखिरी बार 2022 में भारत के लिए खेला था. अब सबकी नजरें अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति पर टिकी हैं क्या वे इस अनुभवी गेंदबाज के अनुभव को एक बार फिर नीली जर्सी में मौका देंगे?

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST