<
Categories: क्रिकेट

IPL 2026 के बीच LSG को बड़ा झटका! वानिंदु हसरंगा टूर्नामेंट से हुए बाहर, इस ऑलराउंडर ने किया रिप्लेस

Wanindu Hasaranga Ruled Out: लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. ऐसे में फ्रेंचाइजी हसरंगा के रिप्लेसमेंट के तौर पर साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर के नाम का एलान किया है.

Wanindu Hasaranga Out Of IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बीच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को बड़ा झटका लगा है. लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के स्टार श्रीलंकाई ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा IPL के मौजूदा सीजन से बाहर हो गए हैं. वानिंदु हसरंगा फिटनेस के कारणों की वजह से इस सीजन लखनऊ की टीम से नहीं जुड़ पाएंगे. ऐसे में LSG की टीम वानिंदु हसरंगा की जगह जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को स्क्वाड में शामिल किया है.

शुक्रवार (9 अप्रैल) को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच खेला गया. इस मैच के दौरान LSG के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने बताया कि वानिंदु हसरंगा इस सीजन टीम से नहीं जुड़ेंगे.

ये खिलाड़ी लेगा हसरंगा की जगह

लखनऊ सुपर जायंट्स ने वानिंदु हसरंगा की जगह साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर को टीम में शामिल किया है. फ्रेंचाइजी ने ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को वानिंदु हसरंगा के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल करने का एलान किया है. जॉर्ज लिंडे ने अभी तक आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेला है, लेकिन वह दुनिया के अलग-अलग टी20 लीग में खेल चुके हैं. उन्होंने SA20, द हंड्रेड, मेजर लीग क्रिकेट और पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा लिया है. जॉर्ज लिंड के नाम 250 से ज्यादा टी20 मैचों में 218 विकेट दर्ज हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी सिर्फ 7.42 की रही है. साथ ही लिंड लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं.

वानिंदु हसरंगा को लगी थी चोट?

श्रीलंकाई ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) पिछले कई सालों से चोटों से जूझ रहे हैं. हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के दौरान वानिंदु हसरंगा को श्रीलंका के पहले मैच के दौरान बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी. इसके बाद से हसरंगा क्रिकेट के मैदान से बाहर चल रहे हैं. ESPN क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, वानिंदु हसरंगा ने एसएलसी की निगरानी में फिटनेस टेस्ट नहीं दिया था. यह टेस्ट आईपीएल में शामिल होने के लिए एनओसी लेने के लिए जरूरी थी.

बता दें कि LSG ने IPL 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में वानिंदु हसरंगा को 2 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि वह चोट के कारण टीम से नहीं जुड़ पाए. वानिंदु हसरंगा ने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला था, जबकि उससे पहले वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा थे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST