<
Categories: क्रिकेट

नेट बॉलर से IPL डेब्यू का सफर… कौन हैं यूपी के अभिनंदन सिंह? विराट कोहली को 2 बार कर चुके आउट

Who Is Abhinandan Singh: आईपीएल 2026 के पहले मैच में ही आरसीबी की ओर से अभिनंदन सिंह को डेब्यू करने का मौका मिला. अभिनंदन सिंह पिछले सीजन भी आरसीबी की टीम की हिस्सा थे, लेकिन एक भी मैच नहीं खेल पाए थे. जानें कौन हैं अभिनंदन सिंह...

Who Is Abhinandan Singh: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है. एम चिन्नास्वामी में खेले जा रहे इस मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. आरसीबी ने नए सीजन के पहले मुकाबले में अनकैप्ड तेज गेंदबाज अभिनंदन सिंह को प्लेइंग-11 में शामिल किया. यश दयाल के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद अभिनंदन सिंह को आरसीबी की प्लेइंग-11 में जगह मिली. पिछले सीजन भी अभिनंदन सिंह आरसीबी की टीम का हिस्सा थे, लेकिन कोई भी मैच खेलना का मौका नहीं मिला. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले अभिनंदन सिंह ने अपने करियर में अभी तक यूपी के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट (रणजी या सैयद मुश्ताक अली) नहीं खेले हैं. इसके बावजूद अभिनंदन सिंह को आईपीएल में मौका मिला है, क्योंकि वह पिछले कुछ सालों से आईपीएल की टीमों के साथ जुड़े हुए हैं. जानें क्या है अभिनंदन सिंह की खासियत…

कौन हैं अभिनंदन सिंह?

28 साल के अभिनंदन सिंह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जो साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के नेट बॉलर थे. KKR के कैंप में अपनी गेंदबाजी ने काफी प्रभावित किया, जिसका इनाम उन्हें अगले साल मिला. IPL 2025 के ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अभिनंदन सिंह को उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीद लिया. IPL 2025 में अभिनंदन सिंह को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन RCB की टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा बनाए रखा.

IPL 2026 के लिए आरसीबी ने अभिनंदन सिंह को रिटेन किया. अब IPL 2026 के पहले मुकाबले में ही अभिनंदन सिंह का डेब्यू हो गया है. नए सीजन से पहले ही अभिनंदन सिंह ने आरसीबी कैंप में अपना कमाल दिखा दिया था. अभिनंदन सिंह ने आरसीबी के इंट्रा स्क्वाड मैचों में विराट कोहली (Virat Kohli) को 2 बार आउट किया है. आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर ने अभिनंदन सिंह के टैलेंट की तारीफ की थी. हेड कोच ने कहा था कि वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो मैच को पलटने का दम रखते हैं.

यूपी टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन

तेज गेंदबाज अभिनंदन सिंह ने यूपी टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने इस लीग में लखनऊ सुपर फाल्कन्स की ओर से खेलते हुए 11 मैचों में 17.06 की औसत से 15 विकेट चटकाए थे. अभिनंदन सिंह ने कानपुर सुपरस्टार्स के खिलाफ सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जिसमें 26 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे. अभिनंदन सिंह गेंद को दोनों ओर स्विंग कराने की क्षमता रखते हैं. वह पावरप्ले और मिडिल ओवर्स में गेंदबाजी कर सकते हैं.

यश दयाल की जगह मिला मौका

आरसीबी के स्टार लेफ्ट आर्म पेसर यश दयाल व्यक्तिगत कारणों से IPl 2026 से बाहर हो गए हैं. इसके चलते आरसीबी को अपने कॉम्बिनेशन में बदलाव करना पड़ा. यश दयाल की गैरमौजूदगी में अभिनंदन सिंह को प्लेइंग-11 में मौका मिला.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST