MP Crime News: मध्य प्रदेश के डिंडौरी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां दीवाली के मौके पर एक युवक ने अपने दोस्त को रसगुल्ला कहकर बम खिला दिया. इसके बाद उसकी मौत हो गई.
रसगुल्ला कहकर युवक को खिलाया सुअरममार बम
MP Crime News: मिठाई समझकर जिस चीज को एक युवक ने खुशी-खुशी मुंह में रखा, वही उसकी मौत की वजह बन गई. मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में एक ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. आरोप है कि एक परिचित ने युवक को सुअरमार बम रसगुल्ला बताकर खाने के लिए दे दिया. युवक ने भी उस पर भरोसा कर लिया लेकिन जैसे ही उसने दांतों से उसे दबाया, मुंह के अंदर जोरदार विस्फोट हो गया. धमाके में उसका जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
यह दर्दनाक घटना डिंडौरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रिया छांटा की है. पुलिस के मुताबिक, गांव निवासी 35 वर्षीय राजेंद्र बरौतिया मंगलवार शाम परिवार के साथ खाना खाने के बाद घर के आंगन में आग ताप रहा था. रात करीब आठ बजे गांव का ही रामभगत बरौतिया वहां पहुंचा. दोनों के बीच बातचीत होने लगी. किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर में यह मुलाकात एक खौफनाक हादसे में बदल जाएगी.
आरोप है कि बातचीत के दौरान रामभगत ने राजेंद्र को एक सुअरमार बम दिया और उसे रसगुल्ला बताया. राजेंद्र ने परिचित की बात पर भरोसा कर लिया. उसने बिना कुछ सोचे उस चीज को मिठाई समझकर मुंह में रख लिया लेकिन अगले ही पल ऐसा धमाका हुआ कि आसपास मौजूद लोग दहल उठे.
राजेंद्र ने जैसे ही दांतों से उसे दबाया, जोरदार विस्फोट हो गया. धमाके की वजह से उसका जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिवार के लोग आनन-फानन में उसे ऑटो से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. कोतवाली पुलिस ने आरोपी रामभगत बरौतिया के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है.
ये भी पढ़ें: Watch Video: ‘कुछ काम नहीं कर रहा…’ चलती ट्रेन में बेबस दिखा ड्राइवर, इमरजेंसी ब्रेक भी हुए फेल? पटरी से उतरे डिब्बे
सुकन्या समृद्धि योजना में हर साल ₹1 लाख जमा करने पर 21 साल में करीब…
Meerut Crime News: मेरठ के हरदेवनगर में शराब पार्टी के दौरान मर्दानगी पर तंज से…
हल्दीराम 2027 के अंत तक ₹10,000 करोड़ का IPO ला सकती है. कंपनी की वैल्यूएशन…
Kavya Maran vs Anirudh Net Worth: काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी के साथ…
IND vs NZ 4th ODI Weather Report: माउंट माउंगानुई के बे ओवल में भारत-न्यूजीलैंड चौथे…
LIC ने सितंबर तिमाही में ₹7,346 करोड़ के शेयर खरीदे. L&T, Reliance और Airtel में…